एक्शन और थ्रिलर के बाद प्रभास अब करेंगे रोमांस, 45 सकेंड में राजासाब ने जीता फैंस का दिल
Updated on
30-07-2024 02:32 PM
साउथ एक्टर प्रभास, जिन्हें 'बाहुबली' ने रातोंरात स्टार बनाया। वहीं, उनके डूबते करियर को लबे अरसे बाद 'सालार' और 'कल्कि 2898 एडी' ने सहारा दिया। अब वह इन सफलताओं के बाद एक और मूवी लेकर आ रहे हैं, जिसका नाम है 'द राजासाब' और उसका टीजर रिलीज किया गया है। या यूं कहें, उसमें राजासाब की पहली झलक दिखाई गई है। 45 सेकेंड के इस वीडियो में प्रभास का फर्स्ट लुक सामने आया है। इसके बाद फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं है। सोशल मीडिया पर वह अपना रिएक्शन दे रहे हैं।
दरअसल The RajaSaab का पहले पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें प्रभास काली शर्ट और रंगीन लुंगी में नजर आ रहे थे। और अब वह एक आधुनिक पोशाक में दिखाई दे रहे हैं। क्लिक की शुरुआत में प्रभास बुलेट से एंट्री मारते हैं। वह किसी मार्केट में नजर आते हैं। आंखों पर काला चश्मा, बदन पर मैरून कोट और काली शर्ट, हाथ में फूलों का गुलदस्ता लिए। वह स्टाइल से बाइकल से नीचे उतरते हैं और फिर वह पास खड़ी कार के शीशे में अपनी शक्ल देखते हैं और मुस्कुराकर इशारों में ही अपनी तारीफ करते हैं। और गुलदस्ता से कुछ फूल तोड़कर अपनी नजर उतारते हैं और वहीं उड़ा देते हैं।
प्रभास की नई फिल्म की पहली झलक
The RajaSaab 10 अप्रैल 2025 में थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। यह तेलुगू, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषा में लाई जाएगी। इसको मारुति ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म एक हॉरर रोमांटिग कॉमेडी है। डायरेक्टर ने फिल्म से पोस्ट लॉन्च के दौरान कहा था कि वह इस मूवी को लंबे समय से बनाना चाहते थे। प्रभास और पीपल मीडिया फैक्ट्री के सहयोग से सम्भव हो पाया है। अब प्रभास को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट किया है।
प्रभास का लुक फैंस को आया पसंद
एक यूजर ने प्रभास को देखकर उनके लुक की तारीफ की है। एक ने लिखा, 'डार्लिंग प्रभास अन्ना।' एक फैन ने कहा, 'टॉक्सिक।' वहीं, कुछ प्रभास को अलग जॉनर की मूवी और अलग अवतार में देख बेहद एक्साइटेड हो गए हैं। 16 घंटे पहले आए इस वीडियो को अब तक 42 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। 283K से ज्यादा पसंद भी किया गया है।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…