आखिर क्यों एक साल तक अंतरिक्ष में लटके रहेंगे एस्ट्रोनॉट्स? एक 'गोली' ने अमेरिका-रूस को गजब डराया

Updated on 24-02-2023 07:04 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका और रूस के तीन अंतरिक्ष यात्री धरती के सैकड़ों किलोमीटर ऊपर फंसे हुए हैं। इन अंतरिक्ष यात्रियों को पिछले साल सितंबर में छह महीनों के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए भेजा गया था। जब इस महीने ये अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर वापस आने की तैयारी कर रहे थे, तब एक माइक्रोमीटराइट (छोटे से धूमकेतु) ने उनकी यात्रा को रोक दिया। सुरक्षा कारणों से इन अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी को टाल दिया गया है। अब ये अंतरिक्ष यात्री इस साल सितंबर में धरती पर वापस लौटेंगे। ऐसे में इन अंतरिक्ष यात्रियों की जरूरत की चीजों को जल्द से जल्द रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

कौन-कौन से अंतरिक्ष यात्री फंसे


अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में फंसे हुए अंतरिक्ष यात्रियों में रूस के सर्गेई प्रोकोपयेव, दिमित्री पेटेलिन और अमेरिका के फ्रांसिस्को रूबियो शामिल हैं। इन तीनों अंतरिक्ष यात्रियों को पिछले साल सितंबर में पृथ्वी से 248 मील ऊपर छह महीने के मिशन के लिए अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर भेजा गया था। हालांकि, अब वापसी के समय उनके रास्ते में मौजूद एक छोटे से कण से उनकी सवारी के क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। इससे अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने वाले रॉकेट सोयुज एमएस -22 में रिसाव हो सकता है।

रूसी अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कारण


इस मिशन को संचालित करन वाली रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोसमोस के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे अंतरिक्ष यात्री सितंबर में अगली बार ठोस जमीन पर चलेंगे। रोस्कोसमोस ने अपने टेलीग्राम पेज पर लिखा कि अंतरिक्ष मिशन हमेशा अंतरिक्ष यात्रियों के लिए जानलेवा आपात स्थिति का एक बड़ा जोखिम उठाते हैं। अंतरिक्ष यान या कक्षीय स्टेशन पर माइक्रोमेटोरॉयड प्रभाव पहले भी हुआ है, लेकिन सोयुज एमएस -22 के विपरीत, उनके इतने गंभीर परिणाम कभी नहीं हुए। आईएसएस पर वर्तमान में सात लोग मौजूद हैं।

नासा बोला- हम ऐसी परिस्थिति के लिए पहले से तैयार


नासा के आईएसएस ऑपरेशंस इंटीग्रेशन मैनेजर डायना कोंटेला ने कहा कि फ्रैंक और दिमित्री और सर्गेई के लिए योजना है कि वे घर आने तक कई और महीनों तक आईएसएस पर मौजूद रहें, शायद सितंबर के अंत तक। उन्होंने बताया कि यह एक ऐसी घटना है, जिसके लिए नासा हमेशा से तैयार रहता है। अंतरिक्ष स्टेशन पर ऐसी घटनाओं के लिए पूरी तरह से स्टॉक है, जहां अंतरिक्ष यात्री कई महीनों तक घर नहीं लौट सकते। माना जाता है कि उल्का के आकार के कारण अंतरिक्ष एजेंसी कोई खतरा मोल नहीं लेना चाहती।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.