चीन को मात देने के लिए सदियों बाद दो दुश्‍मनों जापान और दक्षिण कोरिया ने मिलाया हाथ, द्वितीय विश्‍व युद्ध के बाद रिश्‍ते होंगे सामान्‍य!

Updated on 17-03-2023 07:37 PM
टोक्‍यो: एक तरफ पूरी दुनिया युद्ध और आपसी संघर्ष से जूझ रही है तो दूसरी जापान और दक्षिण कोरिया एक नई मिसाल पेश कर रहे हैं। जापान के प्रधानमंत्री फ‍ुमियो किशिदा ने दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति यून सुक योल से मुलाकात की है। दोनों नेताओं की मुस्‍कुराती हुई तस्‍वीरें सबका दिल जीत रही हैं। गुरुवार को दक्षिण कोरियाई राष्‍ट्रपति सुक योल ने टोक्‍यो में कदम रखा। पिछले 12 साल में यह पहला मौका था जब दोनों देशों के नेताओं ने मुलाकात की है। योल का यह एक दिन का दौरा दोनों देशों के रिश्‍तों में काफी अहम माना जा रहा है। दोनों देशों के बीच द्वितीय विश्‍व युद्ध के बाद से ही तनाव है। इस मौके को जापान और दक्षिण कोरिया के रिश्‍तों पर जमी हुई बर्फ को पिघलाने वाला पल करार दिया जा रहा है।
    दोनों देशों का अहम ऐलान
    दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति ने ऐलान किया है कि वह अपनी उस मांग को खत्‍म कर रहे हैं जिसके तहत द्वितीय विश्‍व युद्ध के दौरान जबरन मजदूरी की वजह से जापानी कंपनियों से कोरियाई पीड़‍ितों के लिए मुआवजे की मांग की जा रही थी। इस ऐलान को अब तक का सबसे अहम पल करार दिया जा रहा है। इस ऐलान के बदले जापान के व्यापार मंत्रालय की तरफ से ऐलान किया गया कि वह दक्षिण कोरिया की टेक्‍नोलॉजी कंपनियों पर साल 2019 से लगे प्रतिबंधों को खत्‍म कर रही है। मंत्रालय की तरफ से यह नहीं बताया गया है कि कब और किस तारीख पर इन प्रतिबंधों को कब हटाया जाएगा। लेकिन इस ऐलान को दोनों देशों के बीच रिश्‍तों के सामान्‍य होने की दिशा में एक बड़ा कदम करार दिया जा रहा है।

    क्‍यों खराब थे रिश्‍ते
    जापान की तरफ पहला कदम दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति यून सोक योल ने बढ़ाया था। जापान और दक्षिण कोरिया दोनों पड़ोसी देश रहे हैं लेकिन इनका इतिहास काफी मुश्किल है। दक्षिण कोरिया पर साल 1910 से लेकर द्वितीय विश्‍व युद्ध के खत्‍म होने तक जापान का कब्‍जा था। उस समय जापान के सैनिकों ने हजारों कोरियाई मजदूरों को खदानों और फैक्ट्रियों में काम करने के लिए मजबूर किया था। उस समय जापान की सेना ने महिलाओं को यौन गुलाम बनाया था।
    दक्षिण कोरिया के लिए ये जख्‍म हमेशा दर्द देने वाले थे। दक्षिण कोरिया हमेशा कहता था कि वो इन जख्‍मों को न तो भूलेगा और न ही जापान को माफ करेगा। लेकिन पिछले हफ्ते दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति योन सुक योल ने मुआवजे की मांग को खत्‍म कर दिया। वह इस बात पर रजामंद हुए कि दक्षिण कोरिया मुआवजे की जगह फंड इकट्ठा करेगा।
    पेशे से वकील योल का मास्‍टरस्‍ट्रोक
    जापान और दक्षिण कोरिया के करीब होने का मकसद उत्‍तर पूर्व एशिया की सुरक्षा है। दक्षिण कोरिया के राजनयिक और विशेषज्ञ योल के दौरे से हैरान हैं लेकिन वो खुश भी हैं। वो इसे एक साहसी कदम करार दे रहे हैं। दिलचस्‍प बात है कि दक्षिण कोरिया के राष्‍ट्रपति के पास कोई भी राजनीतिक अनुभव नहीं हैं। वह पेशे से एक व‍कील रहे हैं लेकिन उनकी इस चाल ने हर किसी को पस्‍त कर दिया है। पिछले साल उन्‍होंने राष्‍ट्रपति का पद संभाल है। जब से उन्‍होंने ऑफिस संभाला है तब से यह सम्‍मेलन उनके लिए सबसे अहम पल बन गया है। उन्‍होंने एक टूटे हुए रिश्‍ते में इस तरह से जान फूंककर किनारे हो चुकी विदेश नीति को एक नई जगह दी है।
    चीन और उत्‍तर कोरिया हैं वजह
    परमाणु क्षमता से लैस उत्‍तर कोरिया दिन पर दिन खतरनाक होता जा रहा है। योल मानते हैं कि जापान के साथ इंटेलीजेंस शेयर करने दक्षिण कोरिया को ही फायदा होगा। इसके अलावा चीन भी क्षेत्र में पकड़ मजबूत करता जा रहा है। दोनों देशों की सेनाएं भी अब साथ में काम करेंगी। योल अपने एक अहम सहयोगी अमेरिका को भी खुश करना चाहता है। अमेरिका इस समय मजबूत होते चीन का मुकाबला करने के लिए अपने सहयोगियों को करीब लाने की सख्त कोशिशें कर रहा है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने योल के जापान सम्‍मेलन को 'एक जबरदस्त नया अध्याय' बताया है। इस सम्‍मेन के बाद ही बाइडेन की तरफ से योल को व्हाइट हाउस का निमंत्रण भेजा गया है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
     07 August 2026
    ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
     07 August 2026
    बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
     05 August 2026
    नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
     05 August 2026
    कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
     05 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
     05 August 2026
    वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
    Advt.