तलाक के बाद बेटी के बर्थडे पर साथ आए राजीव सेन और चारू असोपा, भांजी को कंधे पर उठाकर नाचीं बुआ सुष्मिता सेन

Updated on 02-11-2023 03:54 PM
टीवी एक्ट्रेस चारू असोपा और उनके उनके एक्स हसबैंड राजीव सेन अलग हो चुके हैं लेकिन वे अपनी बेटी ज़ियाना के लिए अक्सर साथ आते हैं। बेटी के दूसरे जन्मदिन पर भी कुछ ऐसा ही हुआ। 1 नवंबर को जियाना दो साल की हो गईं और उनके मम्मी-पापा ने अपनी नफरत भुलाकर एक साथ पार्टी की तैयारी की और साथ में बर्थडे सेलिब्रेट किया। पार्टी का वीडियो काफी प्यारा है और इसमें तीनों एक साथ बेहद प्यारे लग रहे हैं। बेटी की खुशी के लिए राजीव और चारू ने जैसे सारे गिले-शिकवे भुला दिए हैं।


Charu Asopa और बेटी जियाना ने मैचिंग रेड मिनी ड्रेस पहनी थी। दोनों इन कपड़ों में डॉल जैसी लग रही थीं और बेहद खुश दिख रही थीं। जियाना के मम्मी-पापा दोनों ने इस वीडियो को शेयर किया है। नन्हीं जियाना क्लिप में हंस रही हैं और तालियां बजा रही हैं। जब उनके पापा ने उन्हें उठाया और झूला झुलाया, तो जियाना खुशी से तालियां बजाने लगी।

जियाना के दूसरे बर्थडे में मची धूम

पापा के गोद में उठाते ही वह खिलखिला उठी। उसके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कमरे की दीवार पर हर कलर के गुब्बारे लगे हुए थे। जियाना का बर्थडे केक भी काफी शानदार था। पिंक कलर का केक यूनिक था और छोटे में काफी अच्छा लग रहा था। मां चारू ने केक काटने में उसकी मदद की और फिर बेटी को केक खिलाया।

बुआ सुष्मिता सेन भी भांजी के बर्थडे में आईं

ज़ियाना की बुआ और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन भी अपनी भांजी के बर्थडे में आईं। राजीव की अपलोड की गई इंस्टाग्राम स्टोरी में बुआ सुष्मिता को जियाना से यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'ज़ोर से फूंक'।

बेटी के लिए साथ आते हैं राजीव और चारू

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो को तुरंत फैंस से प्यार मिलने लगा। छोटी जियाना के बर्थडे में कई लोग आए थे। ज़ियाना के माता-पिता चारू असोपा और राजीव सेन तलाकशुदा हैं, लेकिन वे उसका बचपन खूबसूरत यादों से भरने के लिए एक साथ आते हैं। वे अपनी बेटी की खातिर अपनी दोस्ती को बनाए हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.