झगड़ा खत्म करण जौहर के घर चाय पर पहुंचे कार्तिक, ठंडे बस्ते में गई 'दोस्ताना 2' को फिर से बनाएंगे

Updated on 02-09-2023 03:13 PM
जब करण जौहर की 'दोस्ताना 2' से कार्तिक आर्यन बाहर हो गए थे तो दोनों के झगड़े को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही थीं। मगर अब कुछ हलचल ऐसी हो रही है, जिसे देखने के बाद यही कहा जा रहा है कि दोनों का झगड़ा खत्म हो गया है। जल्द ही दोनों कुछ सरप्राइज भी दे सकते हैं। दरअसल रविवार को करण जौहर के घर के बाहर कार्तिक आर्यन को स्पॉट किया गया। इसके बाद दोनों के मेल-मिलाप की बातें शुरू हो गईं।

रविवार की सुबह करण जौहर के घर Kartik Aaryan नजर आए। लगता है दोनों ने चाय पर चर्चा की है। दोनों को यूं साथ में देख कयास लगाए जाने लगे कि दोनों का पुराना मतभेद खत्म हो गया है। जल्द ही दोनों किसी प्रोजेक्ट पर काम भी कर सकते हैं। याद हो, 'शहजादा' के समय पर Karan Johar ने एक्टर को बधाई भी दी थी।

करण जौहर के साथ मतभेद पर क्या बोले थे कार्तिक आर्यन

एक इंटरव्यू में 'Dostana 2' से बाहर निकाले जाने पर कार्तिक आर्यन ने रिएक्ट किया था। तब उन्होंने बड़ी ही सादगी से कहा था, 'मेरी मम्मी ने हमेशा सिखाया है कि जब बड़ों के साथ अगर कोई मतभेद हो भी जाए तो उसे लेकर ज्यादा बोलना नहीं चाहिए। बस मैं उसी को फॉलो करता हूं और इस बारे में बात नहीं करता हूं। रही बात 'दोस्ताना 2' की फिल्म की शूटिंग में काफी गैप हो गया था। कुछ बदलाव भी हुए थे। बाकि मेरे करण जौहर के साथ आज भी संबंध अच्छे है। कोई गिला शिकवा नहीं है।'

कार्तिक आर्यन थे नाराज

E-Times के साथ हुई बातचीत में कार्तिक आर्यन से जब दोस्ताना 2 से बाहर निकाले जाने पर सवाल किया गया था तो उन्होंने बताया था कि कैसे उन्होंने इन सबसे डील किया। उन्होंने कहा, 'मैंने सोच लिया था कि मैं कुछ नहीं कहूंगा। मेरा काम कहेगा जो भी बोलना है। जब भूल भुलैया 2 हिट हुई तो सबको जवाब मिल गया, वो एक क्रांति थी।' मालूम हो, कोविड के समय जब सबकी फिल्में पिट रही थी तो कार्तिक की फिल्म सुपरहिट हुई थी।

'दोस्ताना 2' को लेकर आखिर क्या था विवाद

'दोस्ताना 2' को लेकर अचानक खबरें आई थीं कि मेकर्स ने कार्तिक आर्यन को निकाल दिया है। कुछ अनप्रॉफेशनल चीजों के चलते एक्टर को इस फिल्म से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद करण और कार्तिक के बीच झगड़े की चर्चा भी होने लगी थी। हालांकि ये फिल्म भी इसके बाद ऐसा अटकी कि आजतक बन न सकी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.