हंबनटोटा के बाद अब कोलंबो पर होगा चीन का 'कब्‍जा', ड्रैगन के 'किले' से सहमे श्रीलंकाई, भारत को बड़ा खतरा

Updated on 17-02-2023 06:53 PM
कोलंबो: चीन के कर्जजाल से तबाह हो चुके श्रीलंका में अब ड्रैगन ने नई चाल चली है। चीन राजधानी कोलंबो में विशाल पोर्ट सिटी बना रहा है जिसको लेकर श्रीलंका के लोग सहमे हुए हैं। श्रीलंका डिफॉल्‍ट हो चुका है और उसके ऊपर अभी अरबों डॉलर का विदेशी कर्ज लदा हुआ है। श्रीलंका लगातार चीन से कर्ज में राहत की गुहार लगा रहा है लेकिन ड्रैगन के कान में चू तक नहीं रेंग रहा है। वहीं श्रीलंका को इस गर्त में पहुंचाने वाले भारत विरोधी पूर्व राष्‍ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे चीन की शरण में पहुंच गए हैं। कोलंबो पोर्ट सिटी को लेकर श्रीलंका में विरोध बढ़ता जा रहा है। श्रीलंका जनता को भय है कि हंबनटोटा बंदरगाह की तरह ही कोलंबो पोर्ट सिटी भी उनके लिए सफेद हाथी साबित होगा और बाद में चीन इसे अपने नियंत्रण में ले लेगा।
श्रीलंका की तट रेखा 1340 किमी लंबी है और इसमें दुनिया के कुछ सबसे खूबसूरत समुद्री तट शामिल हैं। चीन श्रीलंका की राजधानी के व्‍यवसायिक इलाके में यह पोर्ट सिटी बना रहा है। हाल ही में यहां एक कृत्रिम समुद्री तट का उद्घाटन किया गया था। श्रीलंका की शोधकर्ता प्रियांगी जयसिंघे ने कहा कि यह तट केवल अंतरराष्‍ट्रीय निवेशकों को आकर्षित करने के लिए है। जयसिंघे इस प्रॉजेक्‍ट का कड़ा विरोध कर रही हैं। उनका मानना है कि यह पोर्ट सिटी श्रीलंका में चीन के पैसे से चल रहे विवादित प्रॉजेक्‍ट में एक है जो सफेद हाथी साबित होगा।

हंबनटोटा बनेगा चीन का पोर्ट सिटी!


इससे पहले चीन ने हंबनटोटा में अरबों रुपये का कथित निवेश क‍िया और जो श्रीलंका के लिए सफेद हाथी साबित हुआ। श्रीलंका जब इस कर्ज को नहीं चुका पाया तो उसे चीन ने साल 2017 में 99 साल की लीज पर ले लिया। श्रीलंका ने अभी सबसे ज्‍यादा चीन से कर्ज ले रखा है और उसका पैसा नहीं लौटा पा रहा है। ऐसे में इस पोर्ट सिटी में फिर अरबों रुपये खर्च किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं। चीन 269 हेक्‍टेयर के इलाके में यह पोर्ट सिटी बना रहा है। इस प्रॉजेक्‍ट का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि यह पोर्ट सिटी प्रॉजेक्‍ट चल नहीं पाएगा और इससे देश की बर्बाद हो चुकी अर्थव्‍यवस्‍था को कोई फायदा नहीं होगा।
जयसिंघे कहती हैं, 'चीन के पोर्ट सिटी का श्रीलंका की अर्थव्‍यवस्‍था पर बहुत कम असर होगा। यह एक अलग टैक्‍स फ्री ड्रीमलैंड बन रहा है। वह भी तब जब पूरा देश आर्थिक संकट से निपटने के लिए अत्‍यधिक टैक्‍स की मार से बर्बाद हो गया है।' श्रीलंका में बन रहा पोर्ट सिटी चीन के विवादित बेल्‍ट एंड रोड प्रॉजेक्‍ट का हिस्‍सा है और 1.4 अरब डॉलर की भारी भरकम राशि का खर्च आएगा। चीन के कर्ज के तले दबे श्रीलंका के लिए यह बहुत बड़ी राशि है। इस प्रॉजेक्‍ट को हार्बर इंजीनियर‍िंग कंपनी बना रही है जो चीन की सरकारी कंपनी का हिस्‍सा है।

चीन की चाल से भारत को बड़ा खतरा


श्रीलंका की पोर्ट सिटी साल 2041 में बनकर पूरी तरह से तैयार होगी। इसके लिए अभी से कई इलाके बनकर तैयार हो गए हैं। इसमें कृत्रिम समुद्री तट, पुल आदि शामिल हैं। इसे आम जनता के लिए अभी बंद रखा गया है। इस चीनी प्रॉजेक्‍ट को लेकर स्‍थानीय लोग सहमे हुए हैं। उसे इसे अब चीन का हिस्‍सा मान रहे हैं। ब्रिटेन में रह रहे श्रीलंकाई नागरिक प्रेम वेलाउथम कहते हैं, 'जब भी मैं अपने देश लौटता हूं तो पाता हूं कि उसका कुछ हिस्‍सा सरकार ने चीन को बेच दिया है। श्रीलंका के कोलंबो बंदरगाह पर चीन के इस विशालकाय प्रॉजेक्‍ट से भारत के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता है। अभी हाल ही में श्रीलंका की सरकार ने चीन के जासूसी जहाज को हंबनटोटा बंदरगाह पर रुकने की मंजूरी दे दी थी। भारत ने इसका कड़ा विरोध किया था। हंबनटोटा के विपरीत कोलंबो बंदरगाह भारत के तमिलनाडु राज्‍य के पास है। चीन का यह पोर्ट सिटी कब नौसैनिक अड्डे में बदल जाए कहा, नहीं जा सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.