लवकेश कटारिया के बाद अब विशाल पांडे से भिड़े साई केतन राव, मारा धक्का, बिफरे फैंस- ये गलत है
Updated on
18-07-2024 03:01 PM
रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' अब रफ्तार पकड़ चुका है। इस सीजन में 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री की थी और अब वाइल्ड कार्ड अदनान शेख को मिलाकर कुल 12 सदस्य बचे हैं। सबके बीच इस शो को जीतने की होड़ है। यही वजह है कि घर में हुए पावर टास्क में इनके बीच आर या पार की लड़ाई देखने को मिल रही है। साई केतन राव एक बार फिर हिंसक हो गए। उन्होंने विशाल पांडे को धक्का मार दिया। ये देखकर विशाल के फैंस नाखुश हैं, जबकि साई के फैंस सीना तानकर उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं शो का प्रोमो।
Bigg Boss OTT 3 के नए प्रोमो में दिखाया गया है कि घर में पावर टास्क हो रहा है, जिसमें घरवाले अपना पूरा जोर लगा रहे हैं। इस टास्क के दौरान लव कटारिया और कृतिका मलिक के बीच बहस होती दिख रही है। रणवीर शौरी ने विशाल पांडे पर गंदा गेम खेलने का आरोप लगाया, लेकिन साई केतन राव ने तो हद कर दी। वो विशाल से फिजिकल फाइट करते नजर आए।
इस टास्क में साई केतन राव और विशाल पांडे के बीच धक्का-मुक्की होने लगती है और वे आपस में भिड़ जाते हैं। देखते ही देखते बहस बढ़ जाती है और औकात तक पर बात आ जाती है। इसी लड़ाई में साई केतन राव को विशाल को धक्का मारते हुए भी देखा गया है। इससे पहले गाली-गलौज होने पर लव कटारिया पर साई हमला करने वाले थे, लेकिन घरवालों ने बीच-बचाव कर लिया। यही वजह है कि उनकी इस हरकत से विशाल के फैंस नाराज हैं।
अरमान ने मारा थप्पड़, अब साई ने दिया धक्का!
विशाल के फैंस का कहना है कि पहले अरमान मलिक ने उन्हें थप्पड़ मारा और अब साई केतन राव उन्हें धक्का मार रहे हैं। फिर भी मेकर्स कुछ नहीं कर रहे हैं। दूसरी तरफ, साई के फैंस फूले नहीं समा रहे हैं। देखिए सबके रिएक्शन
आप इस शो को जियो सिनेमा एप पर रात 9 बजे देख सकते हैं। इसके अलावा ये 24 घंटे भी स्ट्रीम होता है। इस शो में पिछले वीकेंड का वार में चंद्रिका दीक्षित का एविक्शन हुआ था।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…