'बिग बॉस' से निकलने के बाद फराह खान ने किया अब्दु और साजिद का स्वागत, कहा- इस सीजन के मेरे दो फेवरेट

Updated on 16-01-2023 07:56 PM
'बिग बॉस 16' का अंत जैसे-जैसे करीब आ रहा है, इसके खेल में ट्विस्ट भी बढ़ता जा रहा है। पिछले दिनों इस शो से तीन कंटेस्टेंट्स आउट हुए जिनमें अब्दु रोजिक और सृजिता डे के अलावा साजिद खान भी शामिल हैं। हालांकि शो से एलिमिनेशन की बात करें तो केवल सृजिता ही बाहर हुई हैं क्योंकि अब्दु और साजिद दोनों ही अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से बाहर आए हैं। इस शो से बाहर आने के बाद भी अब्दु को उनके फैन्स से उतना ही प्यार मिल रहा है और अब अब साजिद खान की बहन फराह खान का भी प्यार उनपर बरस रहा है।

फराह ने दिखाई अपने दोनों अनमोल रतन की झलकियां

Farah Khan ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। फराह खान ने इस पोस्ट में भाई Sajid Khan और Abdu Rozik के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने Bigg Boss 16 के इन दोनों कंटेस्टेंट्स के लिए लिखा है, 'बिग बॉस के इस सीजन के मेरे दोनों फेवरेट, कभी-कभी बस दिल जीतना भी बेहतर होता है।' इस पोस्ट में फराह खान अब्दु और साजिद को तो टैग किया ही है साथ ही मंडली और बुर्गीर #mandli #family #burgir जैसे शब्दों को भी हैशटैग किया है।

मलाइका से लेकर सीमा सजदेह ने किया कॉमेंट

फराह के इस पोस्ट पर इंडस्ट्री फ्रेंड्स ने भी प्यार बरसाया है, जिनमें मलाइका अरोड़ा, सीमा सजदेह, भावना पांडे जैसी कई सिलेब्रिटीज़ शामिल हैं।

इसलिए शो से निकले अब्दु और साजिद

बता दें कि जहां कम वोट मिलने के कारण सृजिता घर से बाहर हुई हैं वहीं अब्दु और साजिद के प्रफेशनल कमिटमेंट्स की वजह से उन्हें शो छोड़ना पड़ा है। अब्दु इस वक्त अपने नए सॉन्ग प्यार को जमकर प्रमोट कर रहे हैं और उन्हें मुंबई में लोगों से खूब सारा प्यार भी मिल रहा है।

साजिद ने गुजार लिए 106 दिन

वहीं साजिद खान, जिन्हें लेकर शुरू से लोगों को आपत्ति थी उन्होंने भी इस शो में 106 दिन गुजार लिया। दरअसल लोगों ने मीटू वाले किस्से की वजह से शो में उनकी मौजूदगी पर सवाल उठाया था, लेकिन इसे लेकर कुछ खास हुआ नहीं। वह शो में रहे भी और खूब जमकर दादागीरी भी दिखाई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.