महाराष्ट्र के बाद बिहार में खेला! राजद की एक जिले की पूरी टीम बीजेपी में हो सकती है शामिल
Updated on
24-06-2026 12:35 PM
पटना: महाराष्ट्र के बाद बिहार में बड़ी राजनीतिक गतिविधि की संभावना है। सियासी गलियारे के सूत्र बता रहे हैं कि बीजेपी में राजद के एक बड़े नेता के शामिल होने की संभावना है। हालांकि नाम अभी तक खोला नहीं गया है। लेकिन ये करीब-करीब तय है कि आज बीजेपी राजद को झटका देने जा रही है।
बिहार में सियासी हलचल
बिहार के राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर तेज हलचल है। चर्चा है कि महाराष्ट्र में जिस तरह से बीजेपी ने शिवसेना में सेंध लगाई, कुछ इसी तर्ज पर बिहार में भी हो सकता है। हालांकि इसको लेकर अभी किसी भी पार्टी का कोई भी नेता खुल कर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
आखिर वो नेता कौन?
इस बात को लेकर बिहार के पॉलिटिकल कॉरिडोर में तेज हलचल है। महागठबंधन के एक सूत्र के मुताबिक कुछ नाम हैं जो काफी नाराज चल रहे हैं। लेकिन इसमें सबसे बड़ी बात ये है कि इस बार एक जिले में बनी राजद की पूरी यूनिट ही बीजेपी का दामन थामने जा रही है।
शहाबुद्दीन के गढ़ में बीजेपी ने लगाई सेंध
सूत्रों के अनुसार बीजेपी ने पूर्व सांसद और दिवंगत मोहम्मद शहाबुद्दीन के गढ़ में ही सेंध लगा दी है। इसको लेकर एक नाम बड़ी तेजी से आगे आया है। हालांकि अभी उस नाम की पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन इतना तय माना जा रहा है कि टूट सिवान RJD से होने वाली है। ऐसा होने की सूरत में ये राजद के लिए बड़ा झटका होगा।
सिवान में टूट से राजद को बहुत नुकसान
सिवान में NDA की लहर के बावजूद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब ने रघुनाथपुर विधानसभा सीट से 2025 में जीत दर्ज की थी। यहां ये भी बता दें कि ओसामा शहाब पाला बदलने नहीं जा रहे हैं। लेकिन जिन नेता का नाम चर्चा में है, वो एक बार लोकसभा का चुनाव लड़कर भी सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि पूरा माजरा आज यानी बुधवार को साफ हो जाएगा।
इंदौर : प्रेस्टीज यूनिवर्सिटी इंदौर का एमबीए (मार्केटिंग मेजर) करिकुलम
भारत का पहला यूनिवर्सिटी मार्केटिंग करिकुलम बन गया है, जिसे इंटरनेशनल एडवरटाइजिंग
एसोसिएशन (आईएए), न्यूयॉर्क से एक्रेडिटेशन मिला है। यह दुनिया की…
पटना: महाराष्ट्र के बाद बिहार में बड़ी राजनीतिक गतिविधि की संभावना है। सियासी गलियारे के सूत्र बता रहे हैं कि बीजेपी में राजद के एक बड़े नेता के शामिल होने…
जयपुर: राजस्थान में मातृ स्वास्थ्य सेवाओं और सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं को लेकर इस समय बवाल मचा हुआ है। कोटा, बीकानेर और जोधपुर के सरकारी अस्पतालों में सिजेरियन डिलीवरी के…
पटना: पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सक्रियता ने कई राजनेताओं के होश उड़ा दिए हैं। खास कर वैसी योजनाएं जो बिहार विकास के नए पैमाने गढ़ने वाली हैं। यह वैसी…
बेंगलुरु, बेंगलुरु मेट्रो की पर्पल लाइन में मंगलवार शाम आई तकनीकी खराबी के बाद कई यात्री घर तक जाने के लिए ट्रकों का इस्तेमाल करते दिखे। सोशल मीडिया पर ऐसे कई…
पुणे, पुणे में मंगेतर की हत्या करने वाली 20 साल की सिया गोयल ने सोशल मीडिया अकाउंट पर केतन अग्रवाल (26) के साथ कई रोमांटिक पोस्ट किए थे। कभी प्रपोजल की…
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 126 पुलिस स्टेशन के इलाके के रायपुर लेबर कैंप में मंगलवार की सुबह आग लगने की घटना सामने आई है। इस मामले की जानकारी…