मुख्यमंत्री चौहान से भेंट कर जल संसाधन मंत्री सिलावट ने दी विभागीय गतिविधियों की जानकारी -

Updated on 18-11-2021 06:27 PM

भोपाल/इन्दौर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बुधवार को सीएम आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट की। इस दौरान उन्होंने जल संसाधन विभाग में किए जा रहे विकासकार्यों और योजनाओं की जानकारी मुख्यमंत्री चौहान को दी। उन्होंने बताया कि जल संसाधन विभाग प्रदेश के जलाशयों में जल संरक्षण की दृष्टी से प्रदेश के सभी जिलों में दो तालाब चिंहित करने का निर्देश दिए हैं। इन तालाबों का जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण और गहरीकरण किया जाएगा।

:: तालाबों के जीर्णोद्धार से पर्यावरण में आएगा सुधार ::

मंत्री सिलावट ने मुख्यमंत्री चौहान को बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में जल संरक्षण के लिए तालाबों के जीर्णोद्धार और पर्यावरण सुधार के लिए वृहद पौधारोपण अभियान भी चलाया जाएगा, इसकी शुरुआत इन्दौर जिले से की जाएगी। सभी जिलों के कलेक्टर और सीईओ जिला पंचायत से चर्चा करके प्रत्येक जिले के कम से कम दो तालाबों को पायलट प्रोजेक्ट के रुप में लेकर कार्य शुरू किया जाएगा। इसके लिए जनसहयोग से जनआंदोलन शुरू किया जाएगा और सभी कार्यों को मनरेगा योजना और जल संसाधन विभाग के साथ ही जन सहयोग से कराया जाएगा।

:: हर घर नल से जल पहुंचाने पर हुई चर्चा ::

मुख्यमंत्री चौहान के साथ बैठक में मंत्री सिलावट ने सांवेर उद्वहन सिंचाई योजना और सभी ग्रामों में जल जीवन मिशन के तहत प्रस्तावित कार्यों की अद्यतन जानकारी दी। जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश के सभी विकासखंड के प्रत्येक गाँव के प्रत्येक घर में नल से जल पहुंचाने के संबंध में योजना की जानकारी दी।

:: तालाबों की वर्तमान स्थिति पर मांगी गई रिपोर्ट ::

मंत्री सिलावट ने बताया कि संबंधित अधिकारियों को जिले के सभी तालाबों की वर्तमान स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को इन सभी तालाबों का गहरीकरण, सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार करने की योजना बनाने को कहा गया है। इन तालाबों में अतिक्रमण को राजस्व विभाग के सहयोग से हटाया जाएगा और विकास कार्य किए जाएंगे। उन्होंने इस योजना का नामजल हठदिया है। मंत्री सिलावट बताया कि इस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सहमति जताई है। सीएम ने कहा है कि किसानों के हित में जो भी जरूरी कदम हो वह उठायें जाये, जिससे किसान लाभांन्वित हो सकें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.