रश्मिका मंदाना और काजोल के बाद अब आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो वायरल, डराने लगा है AI

Updated on 27-11-2023 04:01 PM
इन दिनों डीपफेक वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं, खासकर बड़े सेलेब्स के। इसका शिकार कई स्टार्स पहले ही चुके हैं और अब लिस्ट में नया नाम जुड़ गया है आलिया भट्ट का। आलिया बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं और उनके साथ ऐसा होना बहुत बड़ी बात है। इंटरनेट पर वायरल हो रहे नए डीप-फेक वीडियो में एक लड़की है जो बी-टाउन स्टार आलिया भट्ट जैसी दिख रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है।

वीडियो में एक लड़की को नीले रंग का फ्लोरल को-ऑर्ड सेट पहने हुए और कैमरे की ओर अश्लील इशारे करते हुए दिखाया गया है। हालांकि, ध्यान से देखने पर कोई भी बता सकता है कि वीडियो में दिख रही लड़की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' एक्ट्रेस आलिया नहीं है। एक्ट्रेस के चेहरे को किसी और के शरीर के ऊपर एडिट किया गया है।

आलिया भट्ट का डीपफेक वीडियो

Alia Bhatt का ये नया एडिटेड वीडियो कई भारतीय हस्तियों के इसी तरह की स्थिति का सामना करने के कुछ दिनों बाद आया है। यह सरासर तकनीक का दुरुपयोग करने के कारण हो रहा है, जिस पर कड़े एक्शन भी लिए जा रहे हैं। इन सेलेब्स में कई बड़े नाम आ चुके हैं।

रश्मिका मंदाना का डीपफेक वीडियो

इससे पहले, रश्मिका मंदाना का एक डीपफेक वीडियो इंटरनेट पर सामने आने और वायरल होने के बाद उन्होंने अपनी चिंता जताई थी। 'एनिमल' एक्ट्रेस ने ट्विटर पर लिखा था, 'ईमानदारी से कहूं तो ऐसा कुछ न केवल मेरे लिए बल्कि हममें से हर एक के लिए बेहद डरावना है, जो आज तकनीक के कारण बहुत अधिक नुकसान की चपेट में है। आज, एक औरत और एक्ट्रेस के रूप में, मैं अपने परिवार और दोस्तों की आभारी हूं जो मेरी सुरक्षा कर रहे हैं। लेकिन अगर मेरे साथ स्कूल या कॉलेज में ऐसा हुआ होता, तो मैं ऐसा नहीं कर सकती थी।'

काजोल का डीपफेक वीडियो

रश्मिका के डीपफेक वीडियो के कुछ दिनों बाद, बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल का वीडियो भी इंटरनेट पर सामने आया था। क्लिप में एक महिला अपने शरीर पर काजोल का चेहरा बनाकर कैमरे पर कपड़े बदलती नजर आ रही है। हालांकि, बूमलाइव जैसे प्लेटफार्मों के अनुसार, वीडियो एक सोशल मीडिया यूजर का था, जिसने 'गेट रेडी विद मी' ट्रेंड पर क्लिप पोस्ट किया था।

कटरीना कैफ की फोटो एडिट

कटरीना कैफ के मामले में भी उनकी आगामी फिल्म 'टाइगर 3' से एक्ट्रेस की बदली हुई फोटो ऑनलाइन सामने आई। जबकि असल तस्वीर में बॉलीवुड स्टार को तौलिया पहने एक स्टंटवुमन से लड़ते हुए दिखाया गया था, एडिट वर्जन में उन्हें तौलिया के बजाय एक लो-कट सफेद टॉप और मैचिंग बॉटम पहने दिखाया गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.