पराजय के बाद दिल्ली पर एक और गाज, स्लो ओवर रेट के कारण पंत पर लगा भारी जुर्माना

Updated on 08-04-2022 08:04 PM

नई दिल्ली क्रिकेट के रोमांच में लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें मैच में लखनऊ ने दिल्ली को 6 विकेट से हरा सीजन की तीसरी जीत दर्ज कर ली है।

 इस जीत के साथ ही टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है जबकि दिल्ली के लिए ये लगातार दूसरी हार है। हार के बावजूद भी दिल्ली की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। स्लो ओवर रेट के कारण दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत के ऊपर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है।

दिल्ली के लिए इस सीजन में आइपीएल कोड आफ कंडक्ट के तहत स्लो ओवर रेट का ये पहला अपराध है। इससे पहले मुंबई और सनराइजर्स हैदराबाद पर स्लो ओवर रेट के कारण जुर्माना लगाया जा चुका है। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा और सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन पर स्लो ओवर रेट के कारण ये जुर्माना लगाया गया था।

ऐसे में बाकी टीम के कप्तान के लिए ये बड़ी चेतावनी है कि वो इसपर ध्यान दें, जिससे वे इस तरह के जुर्माने से बच सकें क्योंकि यदि इस अपराध को फिर से दोहराया जाता है तो कप्तान को और भी बड़ा जुर्माना देना पड़ सकता है जो उसके और टीम के लिए नुकसानदेह हो सकता है। लखनऊ के खिलाफ मैच की बात करें तो दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा था।

लखनऊ के गेंदबाजों के सामने दिल्ली की बल्लेबाजी प्रभावी नहीं रही और आखिरी कुछ ओवरों में टीम तेजी से रन बनाने में नाकामयाब रही। लखनऊ की टीम ने इस लक्ष्य को 2 गेंद शेष रहते 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

 टीम की तरफ से क्विवंटन डीकाक ने 80 और केएल राहुल ने 24 रनों का योगदान दिया। इस हार के साथ दिल्ली की टीम प्वाइंट्स टेबल में 7वें नंबर पर खिसक गई है। उसके नीचे केवल सीएसके, हैदराबाद और मुंबई की टीम है जो अपना खाता नहीं खोल पाई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.