टीम इंडिया का एक और खिलाड़ी चोटिल? आखिरी दिन क्यों नहीं कराई बॉलिंग, टीम इंडिया के कोच का बड़ा खुलासा

Updated on 10-08-2026 03:20 PM
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए नहीं की क्योंकि वह लगातार ज्यादा गेंदबाजी के बाद अपने शरीर की स्थिति को समझना चाहते थे। उन्होंने साफ किया कि बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर की फिटनेस को लेकर कोई चिंता नहीं है।

कुलदीप यादव से क्यों नहीं कराई बॉलिंग?

कुलदीप ने तीन दिवसीय मैच में 18 ओवर गेंदबाजी की थी। मैच से पहले भी उन्होंने दो तीन ओवर गेंदबाजी की थी। बहुतुले ने कहा कि उन्हें आराम देने का फैसला सिर्फ सावधानी के तौर पर लिया गया था। बहुतुले ने कहा, ‘कुलदीप ने मैच में 18 ओवर और मैच से पहले करीब दो तीन ओवर गेंदबाजी की। उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। इसके बाद वह थोड़ा ब्रेक लेकर यह समझना चाहते थे कि उनका शरीर कैसा महसूस कर रहा है।’

बाकी स्पिनर्स को दी गेंदबाजी

अन्य स्पिनरों रविंद्र जडेजा, मानव सुथार और सारांश जैन को ज्यादा गेंदबाजी का मौका दिया गया। भारत ने इस अभ्यास मैच के जरिए श्रीलंका के खिलाफ गॉल में होने वाले पहले टेस्ट के लिए अपनी तैयारियों को परखा। बहुतुले ने कहा, ‘मानव और जडेजा ने करीब 14-15 ओवर गेंदबाजी की। उन्हें पिच को समझने का अच्छा मौका मिला। यह उनके लिए काफी अच्छी तैयारी रही।’

शुरुआत में पिच से स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिली, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ गेंद ज्यादा घूमने लगी। इससे भारतीय स्पिनरों को काफी फायदा हुआ। बहुतुले ने कहा, ‘पहले दिन पिच थोड़ी सपाट थी, लेकिन जैसे-जैसे दिन बीतते गए, गेंद ज्यादा घूमने लगी। स्पिनरों के लिए यह अच्छा अभ्यास रहा।’

श्रीलंका की स्थिती को समझना जरूरी

भारत ने स्थानीय परिस्थितियों को समझने के लिए इस अभ्यास मैच में मजबूत टीम उतारी थी। बहुतुले के मुताबिक खिलाड़ियों ने इस मौके का अच्छा फायदा उठाया। उन्होंने कहा, ‘ज्यादातर खिलाड़ी यहां आ चुके हैं, अनुभवी खिलाड़ी हैं जैसे जड्डू यहां पहले भी खेल चुके हैं। लेकिन मानव और सारांश जैन जैसे नए खिलाड़ियों को बस यह समझना होगा कि सही लाइन और लेंथ क्या होगी। और क्षेत्ररक्षण कैसे सजाना है जो बहुत जरूरी है।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.