युज़वेंद्र चहल के 15वें माले से नीचे लटकाने के खुलासे के बाद शास्त्री बोले- ऐसा करने वालों पर आजीवन प्रतिबंध लगे

Updated on 10-04-2022 08:44 PM

मुंबई भारतीय क्रिकेटर और बेहतरीन लेग स्पिनर युज़वेंद्र चहल द्वारा खुद के ऊपर हुए शारीरिक उत्पीड़न के खुलासे पर खेल जगत हतप्रभ है। भारत के पूर्व कोच और वर्तमान में कमेंटेटर रवि शास्त्री ने कहा है कि ऐसे कार्यों को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए और ऐसा करने वालों पर तुरंत आजीवन प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए।  शास्त्री ने एक विशेष कार्यक्रम के दौरान कहा, 'यह हंसने वाली बात नहीं है।

 अगर कोई व्यक्ति होश में नहीं है तो उसे सार्वजनिक जगहों पर जाना ही नहीं चाहिए। यह चिंता की बात है क्योंकि उस वक्त किसी की जिंदगी जोखिम में थी। कुछ लोग इसे मजाक के तौर पर देख सकते हैं, लेकिन मेरे लिए यह मजाक नहीं है। एक छोटी से भी गलती से किसी की जान जा सकती थी और इसे नहीं स्वीकारा जा सकता। क्रिकेटिंग सकिर्ल में मैं ऐसी भयानक बात पहली बार सुन रहा हूं और इसे बिल्कुल भी मजाक में नहीं लेना चाहिए।'

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे मामलों को बोर्ड और फ्रैंचाइजी को भी तुरंत गंभीरता से लेना चाहिए और ऐसा करने वालों पर तुरंत आजीवन प्रतिबंध लगाना चाहिए, ताकि वे क्रिकेट के मैदान पर कभी वापस नहीं सकें। इसके अलावा ऐसे व्यक्ति को तुरंत सुधार गृह (रिहैब सेंटर) में भी भेजा जाना चाहिए। उन्होंने चहल की भी तारीफ करते हुए कहा कि वह इसे बताने के लिए आगे आए। हालांकि उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी के साथ ऐसा होता है तो उन्हें तुरंत आगे आना चाहिए और जिम्मेदार लोगों को बताना चाहिए ताकि तुरंत कार्यवाही हो सके।

गौरतलब है कि हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के एक वीडियो कार्यक्रम में चहल ने खुलासा किया है कि 2013 आईपीएल के दौरान उन्हें शारीरिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था। इस दौरान वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। उन्होंने बताया कि मुंबई इंडियंस के उनके एक साथी खिलाड़ी ने शराब के नशे में 15वें माले की बालकनी से नीचे लटका दिया था। इसके बाद चहल बेहोश भी हो गए थे। पूर्व स्पिनर पीयूष चावला ने भी इसकी आलोचना करते हुए कहा, 'यह मजाक नहीं है, यह उससे आगे की बात है। जरा सी भी गलती से इसमें किसी की जान जा सकती थी। आप कोई वहां स्टंट नहीं कर रहे थे कि आप विशेषज्ञों की निगरानी में पूरे नियंत्रण में हैं और किसी को बालकनी से उल्टा लटका दिया। सच्चाई तो यह है कि वह खिलाड़ी शराब भी पिया हुआ था, जो कि अपने आप में खतरनाक बात है। आप मस्ती में ऐसा नहीं कर सकते। इसे मस्ती-मज़ाक कहा भी नहीं जा सकता। मस्ती-मज़ाक की अपनी एक सीमा होती है।'

पीयूष ने भी कहा कि यह अच्छी बात है कि चहल ने लगभग 10 साल बाद ही सही लेकिन इसका खुलासा किया है और यह काफी हिम्मत की बात है। इस साल की शुरुआत में भी चहल ने एक ऐसी ही शारीरिक शोषण की घटना को साझा किया था। अपनी पुरानी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु द्वारा जारी किए गए पॉडकास्ट में चहल ने 2011 में हुई उस घटना को याद करते हुए बताया था कि मुंबई इंडियंस के उनके साथी खिलाड़ी जेम्स फ्रैंक्लिन और ऐंड्रयू साइमंड्स उनके हाथ-पैर बांधकर, मुंह पर पट्टी लगाकर उन्हें एक कमरे में रात भर के लिए छोड़कर चले गए थे। सुबह कमरे का सफाई वाला आया और फिर उन्होंने चहल को खोला।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.