'गंगूबाई काठियावाड़ी' की अपार सफलता के बाद, कृति महेश ने एक बार फिर खुद को भारत की बेहतरीन कोरियोग्राफर साबित कर दिया

Updated on 24-04-2023 06:10 PM
कोरियोग्राफी और संगीत किसी फिल्म विशेष के महत्वपूर्ण अंश होते हैं, जिससे भारतीय दर्शक अपनी भावनाओं को काफी हद तक जुड़ा हुआ पाते हैं। फिल्म के संगीत में जान डालने में एक कोरियोग्राफर की बहुत बड़ी भूमिका होती है। ऐसी ही एक मशहूर कोरियोग्राफर, कृति महेश अपने एक के बाद एक ट्रेंडिंग हिट्स के साथ, भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में तूफान ला रही हैं।
भारतीय दर्शकों को 'ढोलीड़ा', 'घूमर', 'बूम पड़ी' जैसे ब्लॉकबस्टर हिट्स पर थिरकने पर मजबूर कर देने के बाद, जानी-मानी कोरियोग्राफर ने इस सूची में तीन और वायरल गाने जोड़ दिए हैं। इन गानों में बहुप्रतीक्षित मराठी फिल्म महाराष्ट्र शाहिर से 'बहरला हा मधुमास' और अमेज़न प्राइम के प्रशंसित शो 'जुबली' से 'दरियाचा राजा' और 'वो तेरे मेरे इश्क का' शामिल हैं। फैंस तीनों गानों के हुक स्टेप्स पर भारी संख्या में रील्स बना रहे हैं। कहने का अर्थ यह है कि कृति ने अपने सेंसेशनल स्टेप्स पर बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया है।
दर्शकों और फैंस से मिल रही प्रतिक्रिया पर आभार व्यक्त करते हुए कृति ने कहा, "मैं 'बहरला हा मधुमास', 'दरियाचा राजा' तथा 'वो तेरे मेरे इश्क का' को मिल रही प्रतिक्रिया से अभिभूत हूँ। लोगों को अपने पैरों पर थिरकते और डांस की खूबसूरती का आनंद लेते देखना वास्तव में दिल को छू लेने वाली भावना है। मैं कुछ हद तक लोगों के जीवन में खुशियाँ फैलाने में सक्षम हूँ, इसके लिए मैं ईश्वर की आभारी हूँ।"
'बहरला है मधुमास' के हुक स्टेप पर अब तक 111,000 से अधिक रील्स बनाए जा चुके हैं। वहीं 'जुबली' का 'वो तेरे मेरे इश्क का' और 'दरियाचा राजा' भी लोगों का दिल जीतना बरकरार रखे हुए है। वहीं काम की बात की जाए, तो कृति फिलहाल कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं, जिनके टाइटल अभी तय नहीं हुए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.