ट्रेन्ड डांसर थे मनोज बाजपेयी पर ऋतिक रोशन की परफॉर्मेंस देख कर ली थी तौबा, बोले- मुझसे न होगा

Updated on 28-02-2023 09:15 PM
अच्छे एक्टर के साथ-साथ क्या आप जानते हैं कि मनोज बाजपेयी एक अच्छे डांसर भी हैं? नहीं क्योंकि एक्टर ने अपनी इस कला का प्रदर्शन कभी किया ही नहीं। वह बस अपने अभिनय से ही दर्शकों को एंटरटेन करते रहे और अलग-अलग किरदारों से पर्दे पर अपनी एक अलग छाप छोड़ने में मशरूफ रहे। अब एक्टर ने खुलासा किया है कि वह एक ट्रेन्ड डांसर थे लेकिन ऋतिक रोशन की वजह से उन्होंने इसे त्याग दिया था। ऐसा क्यों, आइए उनकी जुबानी बताते हैं।
दरअसल, मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) अपनी अपकमिंग फिल्म 'गुलमोहर' (Gulmohar) का प्रमोशन कर रहे हैं। इसके लिए वह एक चैट शो में पहुंचे। वहां इन्होंने बताया कि थिएटर के समय से ही ये शर्तें होती थीं कि आर्टिस्ट को गाना आना चाहिए। उसे पता होना चाहिए कि कैसे गाना है। जबकि वह तो डांस के शौकीन थे। इतना ही नहीं, उन्होंने जब तक बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) को पर्दे पर डांस करते नहीं देखा था, तब तक वह बतौर डांसर अपनी प्रतिभा तो पर्दे पर दिखाने के बारे में सोच रहे थे।

ऋतिक रोशन पर बोले मनोज बाजपेयी

मनोज बाजपेयी ने बताया कि जब उन्होंने ऋतिक रोशन को डांस करते देखा तो उन्होंने कहा कि अब वह ये नहीं सीख सकते हैं। मनोज बाजपेयी ने कहा, 'मैं डांस में ट्रेन्ड हूं लेकिन जब ऋतिक आया ना, मैंने ऋतिक को देखा तो मैंने कहा आज के बाद डांसिंग का ख्वॉब बंद क्योंकि अब ये नहीं सीख सकता मैं।' एक्टर ने अपनी फिल्म 'सत्या' के पॉपुलर गाने 'सपने में मिलती है' की परफॉर्मेंस को याद किया और बताया कि वह उन्होंने ऋतिक के डेब्यू के पहले ही किया था जो डांस था।

'अलीगढ़' के लिए मनोज बाजपेयी की तैयारी

बता दें कि नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर ने हंसल मेहता की 'अलीगढ़' के सात साल पूरे होने पर कहा था, 'मेरा मानना है कि अलीगढ़ ने मुझे बतौर एक्टर और व्यक्ति के रूप में इम्प्रूव किया है। उसने मुझमें कई सुधार किए हैं। उस किरदार के लिए मुझे जिस तरह अप्रोच किया गया वैसा किसी के साथ नहीं हुआ होगा। मैं अपने किरदार को समलैंगिक व्यक्ति के रूप में नहीं बल्कि लता मंगेशकर के एक फैन के रूप में देखता हूं। मेरा पूरा फोकस किरदार की प्राइवेसी की जिद पर और व्हिस्की के पैशन पर था। साथ ही लता जी की आवाज पर था। वह बहुत खूबसूरत जर्नी थी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.