'गंगूबाई काठियावाड़ी' देख आइरा खान ने कही ये बात

Updated on 04-05-2022 09:57 PM

मुंबई। बालीवुड स्टार आमिर खान की बेटी आइरा खान को 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने बुरी तरह झकझोर दिया। फिल्म देखने के बाद उन्होंने अपने पोस्ट में उस गलत को ठीक करने की हिम्मत के बारे में भी बताया जो कुछ गलत होने का एक्सपीरियंस झेलने के बाद मिलती है। आइरा खान ने अपने इस पोस्ट में फैंस के लिए एक सवाल भी छोड़ा है।

आमिर खान की बेटी आइरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है, 'आपने जो ट्रॉमा झेला है, उससे आप अपने आसपास हो रहे गलत को बदलने की उग्र इच्छाशक्ति पैदा कर सकते हैं। इससे आप मुश्किलों से बड़े से बड़े तूफान और रुकावटों को पार कर जाएंगे। फिर भी आप वेश्यावृत्ति को वैध करने की कोशिश नहीं करते हैं। आपके पास पैसा, इंटेलिजेंस, स्किल, कनेक्शन, ड्राइव, पैशन और परफेक्ट टाइम हो सकता है।

आपको इसकी बुरी तरह जरूरत हो सकती है और आप इसे पाने के लिए कड़ी मेहनत कर सकते हैं। लेकिन दुनिया से भुखमरी मिटाने से लेकर जलवायु परिवर्तन रोकने, भेदभाव मिटाने, जेंडर इक्वॉलिटी यानी जेंडर समानता तक हासिल करने, यहां तक कुछ कुछ भी ऐसा बड़ा जो आप तक ही सीमित नहीं है...तो दुनिया हमसे बहुत बड़ी है।' आइरा खान ने अपने पोस्ट में फिल्म अदम प्रोजेक्ट की कुछ लाइनें लिखीं। उन्होंने आगे कहा, 'हम अपनी उन परेशानियों पर काम करने के लिए बने हैं जो हमारे बच्चे सुलझाएंगे। आपको यहां-वहां कुछ कुछ सॉल्यूशन मिल जाएगा। जिंदगी का मकसद पूरा होने से पहले आप मर जाएंगे।

आपने एक बिल्डर या संस्था को हजारों लोगों के घर तोड़ने से तो बचा लिया। गंगूबाई ने दिल जीत लिया। उन्होंने जो हासिल किया उसमें सच में आभार, गर्व और खुशी महसूस की। क्या आप अपनी जीत की तारीफ करने में सक्षम हैं?'  'गंगूबाई काठियावाड़ी' 25 फरवरी को रिलीज हुई थी। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा विजय राज, अजय देवगन और शांतनु माहेश्वरी समेत कई और कलाकार नजर आए। बात करें आइरा खान की तो उन्होंने हाल ही एक पोस्ट में खुलास किया कि वह एंग्जाइटी अटैक से जूझ रही हैं। आइरा ने कहा कि उन्हें पहले एंग्जाइटी होती थी, लेकिन अब एंग्जाइटी अटैक आने शुरू हो गए हैं। इस वजह से वह रात को चाहकर भी सो नहीं पाती हैं।

उन्हें हमेशा ही लगता है जैसे कुछ भयानक होने वाला है। मालूम हो कि संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' मुंबई की माफिया क्वीन कही जाने वाली गंगूबाई पर आधारित है, जिसमें आलिया भट्ट ने गंगूबाई का लीड किरदार निभाया था। गंगूबाई को उनके पति ने वेश्यावृत्ति की दलदल में धकेल दिया था। फिर कैसे वह मुंबई की 'माफिया क्वीन' बनी थीं, इसी को फिल्म में दिखाया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.