बड़ी मुसीबत में फंसीं ऐश्वर्या राय बच्चन, टैक्स नहीं भरने पर घर पहुंचा नोटिस

Updated on 17-01-2023 08:53 PM
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की सुंदरता की तो हर तरफ तारीफ होती है। वो हैं ही ऐसी। ऐश्वर्या के दीवाने हर जगह हैं। लेकिन कई बार एक्ट्रेस कई ऐसी खबरों में बनी रहती हैं, जिससे उनपर सवाल खड़े हो जाते हैं। वैसे तो ज्यादातर ऐश्वर्या अपने परिवार के साथ ही व्यस्त रहती हैं लेकिन वो इस बार कुछ अलग तरह की ही मुसीबत में फंस गई हैं। ऐश्वर्या राय का नाम बकाया टैक्स वाली लिस्ट में आ गया है। खबर है कि ऐश्वर्या राय की जमीन पर बाकी टैक्स के चलते नासिक के तसलीदार ने एक्ट्रेस के खिलाफ नोटिस भेजा है।
जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) को सिन्नर (नासिक) तहसीलदार के तरफ से नोटिस भेजा गया है। बता दें कि नासिक के सिन्नर के अड़वाड़ी इलाके में ऐश्वर्या राय की पवन चक्की के लिए जमीन है। इसी जमीन का एक साल का 21,960 रुपया टैक्स के रूप में बकाया है, जिसके चलते सूबे के तहसीलदार की ओर से ऐश्वर्या राय के खिलाफ ये नोटिस भेजा गया है।

एक हेक्टेयर जमीन


खबरें हैं कि ऐश्वर्या के पास सिन्नर के थानगांव के पास अदवाड़ी के पहाड़ी इलाके में करीब 1 हेक्टेयर जमीन है और ऐश्वर्या पर इस जमीन का एक साल का टैक्स बकाया है। ऐसे में ऐश्वर्या के साथ 1200 संपत्ति मालिकों को भी टैक्स बकाया के लिए नोटिस जारी किया गया है। इस तरीके से ऐश बहुत बड़ी मुसीबत में फंस गई हैं।

मार्च तक चुकाना है बकाया

राजस्व विभाग की तरफ से यह कार्रवाई की गई है और मार्च के अंत तक वसूली को पूरा करने के लिए कहा गया है, क्योंकि मार्च का महीना राजस्व विभाग के लिए क्लोजिंग का महीना होता है। हालांकि ऐश्वर्या राय ने अभी इस मामले पर रिएक्ट नहीं किया है। बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या ने पवन ऊर्जा उत्पादन करने वाली कंपनी सुजलॉन में निवेश किया है। ऐश्वर्या राय के अलावा भी कई मशहूर हस्तियों ने भी पवन ऊर्जा कंपनी सुजलॉन में निवेश किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.