Aishwarya Rajesh के बदले सुर! 'श्रीवल्ली' पर तंज कसने के बाद अब बोलीं- बयान को गलत तरीके से पेश किया गया!

Updated on 18-05-2023 09:18 PM
फेमस एक्ट्रेस ऐश्वर्या राजेश ने 'पुष्पा' फिल्म में रश्मिका मंदाना के काम को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद वो खुद यूजर्स के निशाने पर आ गई थीं। हालांकि, अब बवाल मचने के बाद ऐश्वर्या ने अपने सुर बदल लिए हैं। उनका कहना है कि उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया है। वो रश्मिका की बुराई नहीं कर रही थीं। ऐश्वर्या ने पहले कहा था कि अगर वो 'पुष्पा' में होतीं तो रश्मिका से ज्यादा बेहतर काम करतीं।

एक ऑफिशियल स्टेटमेंट में स्पष्टीकरण देते हुए Aishwarya Rajesh ने कहा, 'काम के बारे में बात करते हुए मुझसे हाल ही में एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि मैं तेलुगु सिनेमा में किस तरह के किरदार करना चाहती हूं। मैंने जवाब दिया कि मुझे तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री बहुत पसंद है। अगर मुझे अपनी पसंद की भूमिकाएं मिलती हैं तो मैं निश्चित रूप से तेलुगु फिल्में करूंगी। उदाहरण के तौर पर मैंने कहा कि मुझे 'पुष्पा' में श्रीवल्ली का किरदार बहुत पसंद आया, क्योंकि मुझे लगा कि ऐसे किरदार मुझ पर सूट करेंगे।'

ऐश्वर्या राजेश ने दी सफाई

ऐश्वर्या राजेश ने आगे कहा कि हालांकि, दुर्भाग्य से ऐसा लगता है कि बयान का गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने कहा, 'मेरे बयान को इस तरह से रिपोर्ट किया जा रहा है, ताकि ये आभास दिया जा सके कि मैं फिल्म में एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के शानदार काम की निंदा कर रही थी। ऐसा लगता है कि कंफ्यूजन हो गया है और मैं इसे स्पष्ट करना चाहती हूं कि रश्मिका के लिए मेरे पास तारीफ के अलावा और कुछ नहीं है। मेरे मन में सभी साथी कलाकारों और एक्ट्रेसेस के लिए बहुत सम्मान है।'

अफवाह ना फैलाने की गुजारिश

एक्ट्रेस ने बात खत्म करते हुए आगे कहा, 'मैं इस प्वॉइंट पर गुजारिश करूंगी कि अफवाहें फैलाना बंद करें। वो एक नॉर्मल सा स्टेटमेंट था, उसे गलत तरीके से पेश ना किया जाए।'

साल 2021 में रिलीज हुई थी 'पुष्पा'

'पुष्पा' फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म ने नॉर्थ बेल्ट में भी ताबड़तोड़ कमाई की थी। सुकुमार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहाद फाजिल ने अहम रोल निभाया था। सामंथा रुथ प्रभु का आइटम सॉन्ग 'ऊं अंटावा वा' भी लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ था। अब फैंस 'पुष्पा 2' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.