अजय देवगन ने मुंबई में खरीदी 45 करोड़ रुपये में नई प्रॉपर्टी, काजोल ने भी 16 करोड़ में खरीदा घर

Updated on 04-07-2023 08:39 PM
बॉलीवुड सुपरस्‍टार अजय देवगन ने साल 2021 में मुंबई में जुहू इलाके में 47.5 करोड़ रुपये का एक आलीशान बंगला खरीदा था। अब करीब दो साल बाद उन्‍होंने 45.09 करोड़ रुपये में पांच ऑफिस यूनिट खरीदा है। डेटा एनलिस्‍ट फर्म 'सीआरई मेट्रिक्‍स' के मुताबिक, अजय देवगन ने यह नया इन्‍वेस्‍टमेंट अंधेरी वेस्‍ट इलाके में किया है। इन पांचों ऑफिस यूनिट का कुल क्षेत्रफल 13,293 स्‍क्‍वायर फीट है।

Ajay Devgn की यह नई प्रॉपर्टी ओशिवारा में स्‍थ‍ित सिग्‍नेचर बिल्‍डिंग में है, जो वीर देसाई रोड से सटा हुआ है। एक्‍टर ने वीर सावरकर प्रोजेक्‍ट नाम के सेलर से यह प्रॉपर्टी खरीदी है। इन पांच ऑफिस यूनिट में से तीन यूनिट सिग्‍नेचर बिल्‍डिंग के 16वें फ्लोर पर है, जो 8,405 स्‍क्‍वायर फीट में फैला हुआ है। इसकी कीमत 30.35 करोड़ रुपये बताई जा रही है और इसके लिए अजय देवगन ने 1.82 करोड़ रुपये की स्‍टाम्‍प ड्यूटी अदा की है।

19 अप्रैल को करवाई है अजय देवगन ने रजिस्‍ट्री
इसी बिल्‍डिंग के 17वें फ्लोर पर अजय देवगन ने दो और ऑफिस यूनिट खरीदी है, जो 4,893 स्‍क्‍वायर फीट में फैला हुआ है। इसकी कीमत 14.74 करोड़ रुपये है और एक्‍टर ने इसके लिए 88.44 लाख रुपये की स्‍टाम्‍प ड्यूटी चुकाई है। कागजात के मुताबिक, अजय देवगन ने 19 अप्रैल 2023 को इसकी रजिस्‍ट्री करवाई है।

विशाल वीरेंद्र देवगन के नाम है प्रॉपर्टी

रजिस्‍ट्री ऑफिस के कागजात में ये पांचों ऑफिस यूनिट विशाल वीरेंद्र देवगन के नाम पर रजिस्‍टर्ड हैं। विशाल वीरेंद्र देवगन ही अजय देवगन का असली नाम है। वह बड़े पर्दे पर अजय के नाम से पहचाने जाते हैं।

काजोल ने भी अप्रैल में खरीदा आलीशान अपार्टमेंट
अभी कुछ दिनों पहले ही, अजय देवगन की पत्‍नी और एक्‍ट्रेस काजोल ने भी मुंबई में 16.5 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा है। यह अपार्टमेंट 2,493 स्‍क्‍वायर फीटक का है और इसके साथ चार कार पार्किंग है। काजोल ने भी यह प्रॉपर्टी अप्रैल महीने में ही भारत रियलिटी वेंचर्स से खरीदी है। इसकी रजिस्‍ट्री 13 अप्रैल 2023 को करवाई गई है।

2021 में खरीदा था बंगला, अभी चल रहा है रेनोवेशन
इससे पहले 2021 में अजय देवगन ने 474.4 स्‍क्‍वायर मीटर का एक आलीशान बंगला जुहू इलाके में खरीदा था। अभी इस घर को रेनोवेट करने का काम किया जा रहा है। इस बंगले के लिए अजय देवगन ने 47.50 करोड़ रुपये खर्च किया। इसके लिए उन्‍होंने 18.75 करोड़ रुपये का बैंक लोन भी लिया है। यह प्रॉपर्टी कपोले कॉपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी का हिस्‍सा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.