बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही अजय देवगन की 'भोला', पहले हफ्ते में ही रेंगने लगी 'गुमराह'

Updated on 12-04-2023 10:31 PM
अजय देवगन की 'भोला' ने रिलीज के बाद से ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है। हालांकि अजय की इस फिल्म ने उनकी बाकी फिल्मों की तरह दम नहीं दिखाया है। कुछ तो कमी रह गई होगी कि 'भोला' कहीं थोड़ा पीछे रह जा रही है। फिल्म ने 13 दिनों में 67 करोड़ के लगभग की कमाई की है। वहीं दूसरी तरफ मृणाल ठाकुर और आदित्य रॉय कपूर की 'गुमराह' भी रिलीज हुई है जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित होने से कुछ ही पीछे है। गुमराह ने अब तक केवल 5 करोड़ के लगभग की कमाई की है। दोनों ही फिल्मों का आपस में कोई तुलना नहीं कर सकते लेकिन इनमें भोला अच्छा परफॉर्म कर रही है।
'भोला' (Bholaa) दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर शतक जड़ने के करीब है और यह उपलब्धि इसने 13 दिनों में हासिल की है। यह 2023 में विश्व स्तर पर बॉलीवुड की 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली फिल्म हो सकती है लेकिन अभी कुछ कह नहीं सकते। हालांकि, यह अजय (Ajay Devgn) की पिछली रिलीज़ 'दृश्यम 2' की तुलना में बहुत कम कमा रही है। 13 दिनों में फिल्म ने 67 करोड़ के आसपास ही कमाया है।

'भोला' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन रिपोर्ट

पहला हफ्ता- 52.97 करोड़ रुपये
9वां दिन, शुक्रवार- 3.15 करोड़ रुपये

10वां दिन, शनिवार- 3.75 करोड़ रुपये
11वां दिन, रविवार- 4.50 करोड़ रुपये
12वां दिन, सोमवार- 1.25 करोड़ रुपये
13वां दिन, मंगलवार- 1.25 करोड़ रुपये
कुल कमाई- 66.87 करोड़ रुपये

Bholaa Box Office

बता दें कि रामनवमी के शुभ अवसर पर भोला रिलीज हुई थी। इसके बावजूद फिल्म बड़ी ओपनिंग नहीं कर सकी और उसके बाद के नंबर उम्मीद के मुताबिक नहीं आ रहे हैं। एक्शन-थ्रिलर किसी तरह 100 करोड़ के आंकड़े को पार करने में कामयाब हो जाए तो बहुत है। इस बीच, अजय देवगन ने हाल ही में अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

गुमराह Box Office Collection

आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'गुमराह' (Gumraah) 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर खराब प्रदर्शन कर रही है। फिल्म 'गुमराह' रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को भी टिकट विंडो पर ज्यादा कमाई नहीं कर पाई है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य रॉय स्टारर फिल्म 'गुमराह' ने रिलीज के 5वें दिन यानी अपने पहले मंगलवार को महज 50 लाख की कमाई की। इसी के साथ अब इस फिल्म की कुल कमाई 4 करोड़ 90 लाख रुपये हो गई है।

'गुमराह' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन रिपोर्ट

पहला दिन, शुक्रवार- 1.10 करोड़ रुपये
दूसरा दिन, शनिवार- 1.25 करोड़ रुपये
तीसरा दिन, रविवार- 1.50 करोड़ रुपये
चौथा दिन, सोमवार- 0.50 करोड़ रुपये
पांचवा दिन, मंगलवार- 50 लाख रुपये
कुल कमाई- 4.90 करोड़ रुपये

पहले हफ्ते के बाद नहीं दिखेगा दम!

इस फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं लेकिन इसके बाद भी फिल्म कमाई करने में नाकाम रही है। क्राइम-थ्रिलर 'गुमराह' को अपने शुरुआती दिन से ही दर्शकों से ठंडी प्रतिक्रिया मिली है और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी संघर्ष कर रही है। इसके शुरुआती हफ्ते को देखते हुए लग रहा है कि फिल्म पहले हफ्ते के बाद ही सिमट जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.