Ajay Devgn ने दिखाया 'भोला' का खतरनाक 6 मिनट लंबा ट्रक-बाइक चेज़ सीन, 3 महीने प्‍लानिंग और 11 दिन चली शूटिंग

Updated on 23-03-2023 09:14 PM
अजय देवगन 'दृश्यम 2' के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर राज चलाने के लिए अपकमिंग फिल्म 'भोला' के साथ हाजिर हो रहे हैं। अजय देवगन ने अपनी इस फिल्म Bholaa के 6 मिनट की बेहतरीन झलक शेयर की है। इस वीडियो में अजय देवगन अपने एक्शन सीन पर टीम के साथ चर्चा करते दिख रहे हैं। अजय ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें हाई एक्शन सीन हैं, जैसा इससे पहले उनकी किसी फिल्म में नजर नहीं आया है। यह फिल्म 3 डी में रिलीज हो रही है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए Ajay Devgn ने बताया है कि केवल 6 मिनट की बाइक राइड और ट्रक चेज़ वाले इस सीन के लिए 11 दिनों तक Bholaa की शूटिंग चली और इसे तैयार करने में उन्हें तीन महीने लग गए थे। अजय देवगन ने इस वीडियो को शेयर किया है जिसकी शुरुआत कुछ टेक्स्ट के साथ हो रही है। इस वीडियो पर लिखा है, 'इस फिल्म के एक्शन सीन मेरे पिता श्री वीरू देवगन को समर्पित हैं, वो शख्स जिन्होंने मुझे सब कुछ सिखाया है- अजय देवगन।'

इस एक्शन सीन की प्लानिंग और रिहर्सल में 3 महीने लग गए

आगे लिखा गया है, '6 मिनट का बाइक-ट्रक चेज़ सीन, 11 दिनों की शूटिंग, बेहद एम्बिशियस और रिस्की बाइक-ट्रक चेज़, जिसके प्लानिंग और रिहर्सल में 3 महीने लग गए।' वीडियो में अजय देवगन खुद हर सीन पर काम करते दिख रहे हैं। पहले वे ट्रक और बाइक के टॉय के लेकर ये डिसाइड करते दिखते हैं कि इसे कैसे फिल्माना है और फिर उस सीन को ठीक उसी आधार पर तैयार किया गया है।

तमिल फिल्म 'कैथी' की ऑफिशियल हिन्दी रीमेक है

बता दें कि फिल्म 'भोला' 30 मार्च को रिलीज हो रही है और इस फिल्म में उनके साथ तब्बू भी दिखेंगी। अजय देवगन द्वारा निर्देशित फिल्म 'भोला' साल 2019 की तमिल फिल्म 'कैथी' की ऑफिशियल हिन्दी रीमेक है। इस ओरिजनल फिल्म कैथी को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया था और इस फिल्म में कार्थी लीड रोल में दिखे थे।

मकरंद देशपांडे, दीपक डोबरियाल और गजराज राव जैसे कलाकार

बता दे कि फिल्म 'भोला' उस शख्स की कहानी है जो 10 साल जेल की सजा काटने के बाद अपनी बेटी से मिलता है और फिर उसके सामने कई तरह की मुश्किलें आती हैं। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा मकरंद देशपांडे, दीपक डोबरियाल और गजराज राव के अलावा तब्बू भी लीड रोल में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.