'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्स' के सेट पर पहुंचे अजय

Updated on 04-05-2022 10:01 PM

मुंबई बालीवुड स्टार अजय देवगन , रकुल प्रीत सिंह और अमिताभ बच्चन की फिल्म 'रनवे 34' रिलीज हो चुकी है। वे फिल्म का प्रमोशन करने के लिए अजय और रकुल जगह-जगह जा रहे हैं। ऐसे में वह जीटीवी पर आने वाले रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर्सके सेट पर पहुंचे। यहां अजय और रकुल ने ढेर सारी मस्ती की। कई सारे फन टास्क किए।

अब इस दौरान अजय ने अपने फोबिया का भी जिक्र किया और बताया कि उन्हें क्या करने में बहुत डर लगता है।अजय देवगन ने शो में बताया, 'कुछ साल पहले, मैं कुछ लोगों के साथ एक लिफ्ट में था। अचानक लिफ्ट का कनेक्शन टूट गया जिससे वह थर्ड फ्लोर से सीधे ग्राउंड फ्लोर पर तेजी से जा गिरी। हालांकि उससे किसी को जयादा चोट नहीं आई। लेकिन हम सब उसमें करीब एक से डेढ़ घंटे फंसे रहे।' अजय देवगन ने बताया कि उस वक्त उन्हें लिफ्ट में 'क्लॉस्ट्रोफोबिक' का एहसास हुआ। 'तब मुझे लिफ्ट में क्लॉस्ट्रोफोबिक महसूस हुआ। और अब मैं जब भी लिफ्ट में जाता हूं, जरा हुआ रहता हूं। तब से मुझे इसका फोबिया है।'

अजय देवगन के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'रनवे 34' के बाद उनकी 'मैदान' और 'थैंक गॉड' पाइपलाइन में है, जो इस साल रिलीज होगी। इसके अलावा उनकी तबू के साथ 'भोला' अगले साल 30 मार्च, 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा 'गोलमाल 5', 'सिंघम 3', 'रेड 2' और 'दृश्यम 2' की शूटिंग भी जारी है। वहीं वह सोनू के टीटू की स्वीटी के डायरेक्टर लव रंजन के साथ भी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। हालांकि इसका नाम नहीं बताया गया है।  बता दें कि  29 अप्रैल को सिनेमाघरों में आई फिल्म 'रनवे 34' को ज्यादा अच्छा रिसपॉन्स तो नहीं मिला, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में वह कुछ कमाल कर जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.