अखिलेश ने लिया फूलन देवी की मां के पैर छूकर आर्शीवाद

Updated on 14-10-2021 08:05 PM

लखनऊ समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दस्यु से राजनेता बनी दिवंगत पूर्व सांसद फूलन देवी की मां से मुलाकात करके उनका आशीर्वाद लिया। मीडिया को साझा वीडियो में दिख रहा है कि अखिलेश का रथ जब जालौन पहुंचा तो उनकी नजर फूलन देवी की मां मूला देवी पर पड़ी तो उन्होंने अपने वाहन से उतर कर उनके पैर छुए।

पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि फूलन की मां ने अखिलेश के कान में कुछ कहा, जिसके बाद सपा अध्यक्ष ने उनसे आगामी विधानसभा चुनाव में कामयाबी के लिए आशीर्वाद लिया।


गौरतलब है कि बेहमई कांड से सुर्खियों में आई फूलन देवी पर दर्ज मुकदमों को तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने वापस ले लिया था। उसके बाद मुख्यधारा में लौटने पर फूलन देवी 1996 में मिर्जापुर सीट से सपा के टिकट पर सांसद बनी थीं। उसके बाद 1999 में वह दोबारा चुनी गई थीं।

 वर्ष 2001 में फूलन देवी की दिल्ली स्थित उनके आवास के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फूलन देवी मिर्जापुर तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में रहने वाले सर्वाधिक पिछड़ी जाति के लोगों में खासी लोकप्रिय थीं। फूलन देवी का जन्म वर्ष 1963 में जालौन जिले के घूरा का पुरवा गांव में एक निषाद परिवार में हुआ था।

 सपा के पिछड़ा वर्ग इकाई ने हाल ही में फूलन देवी की प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश की थी लेकिन प्रशासन ने इसकी इजाजत नहीं दी थी। पार्टी के इस कदम को वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से ऐन पहले निषाद पार्टी द्वारा खुद को सपा के साथ गठबंधन से अलग कर लेने के बाद निषाद समुदाय को जोड़ने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 June 2026
स्टॉकहोम/नई दिल्ली: हथियारों पर नजर रखने वाली ग्लोबल संस्था SIPRI की ताजा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत ने कम से कम 12 परमाणु हथियार लाइव तैनात कर…
 09 June 2026
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद पूरी पार्टी जहां मुश्किल दौर में फंसी है तो वहीं दूसरी ओर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के चयन के मामले…
 09 June 2026
पटनाः बिहार सरकार की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को खाली करने के लिए अल्टीमेटम दिया गया है। यह बंगला…
 09 June 2026
लखनऊ, 8 जून, नई दिल्ली- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में बैठक हुई। 25 राजनीतिक दल इसमें शामिल हुए। यूपी से सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने…
 09 June 2026
इम्फाल, मणिपुर में 3 साल से जातीय हिंसा चल रही है। राज्य में पूरी तरह शांति नहीं है। सोमवार को कांगपोकपी जिले के पोंग्रिंगलॅान्ग रोंग्मेई नगा गांव में कुकी उग्रवादी संगठन…
 09 June 2026
मुंबई, बॉम्बे हाईकोर्ट के पूर्व जज जस्टिस गौतम पटेल का दावा है कि उन्हें और उनके परिवार को पिछले करीब 10 महीनों से धमकियां मिल रही हैं। पूर्व जज का दावा…
 09 June 2026
नई दिल्ली, भारत ने पहली बार 12 परमाणु हथियार मोर्चे पर तैनात किए हैं। देश का परमाणु हथियारों का भंडार भी 180 से बढ़कर 190 हो गया है। स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस…
 08 June 2026
शामली: उत्‍तर प्रदेश के शामली में चर्चित धर्म परिवर्तन मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। कारोबारी और केमिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक के…
 08 June 2026
चेन्नेई: तमिलाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय ने सोमवार को नॉर्वे चेस चैंपियनशिप जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञानानंदा और उनके परिवार से मुलाकात की। इस दौरान…
Advt.