रायबरेली दौरे पर पहुंचेंगे अखिलेश यादव विजय यात्रा की करेंगे शुरुआत

Updated on 17-12-2021 07:56 PM

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शुक्रवार को रायबरेली के दो दिवसीय यात्रा पर पहुंच रहे हैं। वह जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों पर जनसभाएं कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का रायबरेली का सघन दौरा पहली बार हो रहा है। वह सभी विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाएं करके पार्टी के पक्ष में माहौल बनाएंगे।

पूर्वाह्न 11 बजे लखनऊ से सड़क मार्ग से जनपद की सीमा चुरुवा पहुंचेंगे। यहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनकी अगवानी करेंगे। उनकी पहली जनसभा बछरावां कस्बे में किदवई पार्क में होगी। यहां से उनकी विजय यात्रा हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र के गुरबख्श गंज पहुंचेगी। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद उनका कारवां लालगंज पहुंचेगा।

बैसवारा डिग्री कॉलेज में जनसभा को संबोधित करने के बाद वह रायबरेली में रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन उनकी पहली जनसभा सदर विधानसभा क्षेत्र के मुंशीगंज में होगी। दूसरी जनसभा ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र में संबोधित करने के बाद सलोन विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे।

यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव लखनऊ लौट जाएंगे। पहली बार रायबरेली में रात्रि विश्राम कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सभी विधानसभा क्षेत्रों को मथने पहुंच रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री के आगमन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सपाइयों ने रास्ते में जगह-जगह स्वागत की तैयारी की है। सारे रास्ते सपाइयों की होर्डिंग से पट गए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 November 2024
नाथद्वारा: भारत का पहला शानदार क्रिकेट सटेडियम होटल (एमपीएमएससी) राजसथान के पवित्र शहर नाथद्वारा में २०२५ में खुलने जारहा है। मिराज ग्रुप की तरफ से बनायें जानेवाला यह होटल रेडिसन होटल समूह द्वारा संचालित किया जाएगा।यह भारत का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम होटल है, जिसमें शानदार आवास के साथ लाइव क्रिकेट देखने की सुविधा है।इसमें २३४ आलीशान कमरे होंगे। उनमें से ७५ प्रतिशत कमरों में से क्रिकेट मैदान का अनोखा नजारा दिखेगा।यहां ठहरने वाले मेहमान अपने कमरे में बैठकर आराम से क्रिकेट का आनंद ले सकते हैं। यह होटल विलासिता और डिज़ाइन कासही मिश्रण है। आतिथ्य सत्कार और क्रिकेट के प्रति जुनून, दोनों मामले में यह एक नया मानक स्थापित करता है।इस नवोन्मेषी खेल परिसर में रहकर मदन पालीवाल की दूरदर्शिता और रेडिसन के उत्कृष्ट आतिथ्य का अनुभव लेने के लिए तैयार हो जाइए।
 26 November 2024
नई दिल्ली : इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर कोऑपरेटिव लिमिटेड (इफको) के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय शंकर अवस्थी को प्रतिष्ठित रोशडेल पायनियर्स अवार्ड 2024 प्रदान किया गया है। डॉ. वर्गीस कुरियन के बाद यह पुरस्कार पाने…
 26 November 2024
भारत में ड्रग्स तस्करी का कारोबार बढ़ रहा है। भारत आने वाली ड्रग्स के लगभग 40% हिस्से की खपत लोकल मार्केट में होती है, लेकिन बाकी 60% ड्रग्स भारत से…
 26 November 2024
झारखंड में नई सरकार के गठन की कवायद तेज हो गई है। सरकार का खाका तैयार करने हेमंत सोरेन सोमवार रात दिल्ली पहुंचे। आज उनकी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा…
 26 November 2024
पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ ने ANI को दिए इंटरव्यू में कहा- लोकतंत्र में विपक्ष का स्पेस अलग है। कुछ लोग न्यायपालिका के कंधों पर बंदूक रखकर…
 26 November 2024
देश के संविधान के 75 साल पूरे होने पर पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में मंगलवार को विशेष कार्यक्रम हुआ। इसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा स्पीकर ओम…
 25 November 2024
नई दिल्ली : यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन ;यूईएल ने सीमेंस और टी.हब के साथ मिलकर भारत का अपना टूर.2024 सफलतापूर्वक पूरा किया। यह टूर चेन्नई ;18 नवंबर, हैदराबाद ;19 नवंबर…
 25 November 2024
दिल्ली में पटाखे बैन करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। 11 नवंबर को पिछली सुनवाई में दिल्ली सरकार से कहा था कि राजधानी में सालभर पटाखा बैन…
 25 November 2024
पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने पत्नी डॉ. नवजोत कौर के कैंसर का उपचार आयुर्वेदिक तरीके से करने के दावे पर यू-टर्न ले लिया है। अब उन्होंने कहा है कि…
Advt.