अक्षय कुमार का डीपफेक वीडियो वायरल : ऑनलाइन गेमिंग ऐप का ऐड करते नजर आए

Updated on 03-02-2024 01:21 PM

बॉलीवुड सेलेब्स के डीपफेक वीडियो रुकने का नाम ही नहीं ले रहे। रश्मिका मंदाना, कटरीना कैफ और नोरा फतेही समेत कई एक्ट्रेसेस के बाद अब एक्टर अक्षय कुमार को डीपफेक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में अक्षय किसी ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म का ऐड करते नजर आ रहे हैं।

एक्टर से जुड़े लोगों की मानें तो, 'अक्षय ने कभी भी इस तरह का कोइ ऐड नहीं किया है। इस वीडियो के सोर्स की जांच जारी है। इस फर्जी सोशल मीडिया हैंडल और कंपनी के खिलाफ साइबर कम्प्लेन फाइल की गई है।'

वीडियो में अक्षय बोले- ‘एक महीने से हर रोज खेल रहा हूं’
सोशल मीडिया पर वायरल इस AI-जनरेटेड वीडियो में अक्षय कहते दिख रहे हैं कि, 'क्या आपको भी खेलना पसंद है? मैं आपको सलाह देता हूं कि आप इस ऐप को डाउनलोड करें और एविएटर गेम आजमाएं। यह दुनिया भर में लोकप्रिय स्लॉट है जिसे हर कोई यहां खेलता है। हमें कैसीनो के खिलाफ नहीं खेलना है, बल्कि बाकी खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना है। मैं खुद बीते एक महीने से हर गेम को हर रोज खेल रहा हूं।’

वीडियो सामने आने के बाद से दुखी हैं अक्षय
एक्टर से जुड़े सूत्रों ने आगे बताया कि इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही एक्टर बेहद दुखी हैं। उन्होंने अपनी टीम से इस मामले पर नजर रखने और लीगल एक्शन लेने के लिए कहा है। वर्कफ्रंट पर अक्षय 'बड़े मियां छोटे मियां' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास 'स्काई फोर्स', 'सिंघम अगेन', 'वेलकम टु द जंगल' और 'हेरा फेरी 3' जैसी फिल्में हैं।

15 दिन पहले ही वायरल हुआ था नोरा का वीडियो
बीते 23 जनवरी को एक्ट्रेस नोरा फतेही का भी ऐसे ही एक ब्रांड प्रमोशन करते हुए डीपफेक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में नोरा जैसी दिखने वाली एक महिला एंड ऑफ सीजन सेल को प्रमोट करती नजर आ रही है। नोरा ने इस फोटो और वीडियो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर करते हुए लिखा था, ‘शॉक्ड, यह मैं नहीं हूं।’

इससे पहले रश्मिका मंदाना, कटरीना कैफ, काजोल और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर तक के डीप फेक वीडियो वायरल हो चुके हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.