लखनऊ पहुंचे अक्षय-टाइगर ने भीड़ के सामने किए लाइव स्टंट बेकाबू भीड़ ने स्टेज पर फेंके जूते-चप्पल

Updated on 27-02-2024 01:35 PM

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने साेमवार को लखनऊ में अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का प्रामोशन किया। लखनऊ के घंटाघर के पास हुए इस इवेंट में फैंस की भारी-भरकम भीड़ पहुंची। देखते ही देखते भीड़ बेकाबू हो गई और लोगों को कंट्रोल में लाने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी।

अक्षय-टाइगर के लेट पहुंचने से नाराज थे लोग
सोशल मीडिया पर इस इवेंट के कई वीडियोज वायरल हैं जिसमें भीड़ में मौजूद लोग स्टेज पर जूते चप्पल फेंकते नजर आ रहे हैं। लोगों की इन हरकतों से परेशान होकर भीड़ काबू करने के लिए पुलिस ने लाठियां चलानी पड़ी, जिसके बाद भगदड़ जैसे हालात बन गए। सूत्राें की मानें तो इवेंट में अक्षय-टाइगर के देर से पहुंचने के चलते भीड़ नाराज थी और इसलिए लोगों ने स्टेज पर जूते-चप्पल फेंकना शुरू कर दिए थे।

अक्षय-टाइगर ने किए लाइव स्टंट
काफी मेहनत के बाद जब भीड़ कंट्रोल में आई तब जाकर इवेंट शुरू हुआ। इस इवेंट में अक्षय और टाइगर ने भीड़ को लाइव स्टंट करके दिखाए। यहां फैंस ने अक्षय से गाना गाने की और टाइगर से डांस करने की रिक्वेस्ट भी की। इस मौके पर अक्षय ने पूरे लखनऊ को ईद की मुबारकबाद दी।

अक्षय-टाइगर ने किए लाइव स्टंट
काफी मेहनत के बाद जब भीड़ कंट्रोल में आई तब जाकर इवेंट शुरू हुआ। इस इवेंट में अक्षय और टाइगर ने भीड़ को लाइव स्टंट करके दिखाए। यहां फैंस ने अक्षय से गाना गाने की और टाइगर से डांस करने की रिक्वेस्ट भी की। इस मौके पर अक्षय ने पूरे लखनऊ को ईद की मुबारकबाद दी।

जैकी की बारात से वीडियो वायरल
इसी बीच सोशल मीडिया पर अक्षय और टाइगर का जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह की गोवा वेडिंग से एक और वीडियो वायरल है। वीडियो में अक्षय और टाइगर, जैकी को गले लगाकर शादी की मुबारकबाद देते नजर आ रहे हैं। दोनों जैकी की बारात में डांस करते भी नजर आए।

फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ 9 अप्रैल को ईद के मौके पर थिएटर्स में रिलीज होगी। यह पहली बार है जब अक्षय और टाइगर किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने इस फिल्म को लिखा और डायरेक्ट किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.