बीमारी से जूझ रहे अल पचीनो ने की पेटरनिटी टेस्ट की मांग, बच्चे को लेकर गर्लफ्रेंड पर है शक!

Updated on 03-06-2023 08:16 PM
हॉलीवुड एक्टर अल्फ्रेडो जेम्स उर्फ अल पचीनो इन दिनों काफी चर्चा में हैं। वो 82 साल की उम्र में चौथी बार पिता बनने जा रहे हैं। उनकी गर्लफ्रेंड नूर अलफल्लाह प्रेग्नेंट हैं। अब इन खबरों पर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है और पैटरनिटी टेस्ट की मांग की है, ताकि पता चल सके कि ये बच्चा उनका है या नहीं?
टीएमजेड के अनुसार, एक्टर Al Pacino को विश्वास नहीं हो रहा है कि नूर उनके बच्चे को जन्म देने वाली है, क्योंकि वह एक हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहे हैं, जो आमतौर पर बांझपन का कारण बनती है।

पहले ही टेस्ट से गुजर चुकी हैं नूर

एसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, नूर पहले ही टेस्ट से गुजर चुकी हैं और यह साबित हो गया है कि हॉलीवुड स्टार वास्तव में उनके बच्चे के पिता हैं।
नूर की प्रेग्नेंसी की खबर मई के आखिर में आई थी। वह कथित तौर पर आठ महीने साथ में थे। सोशल मीडिया पर खबरें तेज है कि कपल एक महीने में अपने पहले बच्चे का एक साथ स्वागत करेंगे।

पिछले साल उड़ी थी अफवाह

हालांकि, 'हाउस ऑफ गुच्ची' स्टार चौथे बच्चे की कोई प्लानिंग नहीं कर रहे थे, क्योंकि यह उनके लिए बहुत जल्दी हो सकता है। वे केवल एक साल से डेटिंग कर रहे हैं। अल पचीनो और नूर के डेटिंग की पहली अफवाह अप्रैल 2022 में आई थी, जब उन्हें साथ में डिनर करते हुए देखा गया था।

लॉकडाउन में शुरू हुई थी डेटिंग

पेज सिक्स के अनुसार, वे वास्तव में लॉकडाउन के बाद से डेटिंग कर रहे थे। अंदरूनी सूत्र ने आगे कहा कि अल पचीनो और नूर के बीच उम्र का फासला कोई समस्या नहीं है।

उम्र में बड़े और अमीर शख्स को ही डेट करती हैं नूर

नूर के लिए एक बड़े आदमी को डेट करना कोई नई बात नहीं है। वह ज्यादातर अमीर और उम्र में बड़े व्यक्ति को डेट करती रही हैं, वह कुछ समय के लिए मिक जैगर के साथ रिलेशनशिप में थी, और फिर उन्होंने निकोलस बर्गग्रेन को भी डेट किया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.