आलिया ने राहा से पूछा- मां-पापा में से कौन ज्यादा फ़न, बेटी का जवाब सुनकर रह गईं अवाक, तुरंत लगाया रणबीर को फोन

Updated on 17-10-2024 12:22 PM
आलिया भट्ट हाल ही में करीना के चैट शो मिर्ची प्लस के 'वॉट वीमेन वॉन्ट' पर पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपनी लाइफ के कई किस्से शेयर किए। आलिया नई-नई मां बनी हैं। इस चैट के दौरान उन्होंने अपनी बेटी राहा कपूर को लेकर ढेर सारी बातें कीं। उन्होंने बताया कि कैसे राहा उन्हें और रणबीर को पुकारती हैं। वहीं आलिया ने ये भी बताया कि राहा को मां और पापा में से कौन ज्यादा फन लगता है।

आलिया ने हाल ही में राहा को लेकर पति-पत्नी में काम के बंटवारे पर बातें की। उन्होंने बताया कि वो बेटी की रूटीन, खाने-पीने ,सोने सबका ध्यान कुद रखती हैं। आलिया ने बेटी का किस्सा सुनाते हुए कहा कि जब उन्होंने राहा से पूछा कि कौन ज्यादा फन है तो बेटी ने रणबीर का नाम लिया और आलिया के नाम पर वो मुंह बना गई। आलिया ने कहा कि उन्होंने इसके तुरंत बाद रणबीर को फोन लगाया और ये बातें बताई।

आलिया ने बताया- बेटी की किन चीजों का ध्यान वो खुद रखती हैं


करीना कपूर ने आलिया से पूछा कि उन्होंने और रणबीर कपूर ने बच्ची की देखभाल कैसे करते हैं। जवाब में आलिया ने बताया कि वह राहा के शेड्यूल, उसका खाना और उसे सुलाने जैसी चीजों का ध्यान रखती हैं।

बेटी ने कहा- रणबीर हैं ज्यादा फन


आलिया ने बताया कि रणबीर राहा के खेलने के दौरान सुपर क्रिएटिव होते हैं। उन्होंने कहा कि वो इस मामले में कभी भी उनकी बराबरी नहीं कर पाएंगी। राहा को लेकर एक मजेदार किस्सा सुनाते हुए आलिया ने बताया, 'उसने कुछ कहा... बॉसी फन। बॉसी अयान (मुखर्जी) है। तो मैंने कहा- वाह, आपको और कौन फन लगता है? तो उसने कहा- पापा। मैंने कहा- ठीक है, और मम्मा? तो उसने एक पॉज़ ले लिया, और फिर उसने कहा- लिटल फन। मैंने तुरंत रणबीर को फोन किया और बताया कि हमारी बेटी ने कहा कि मैं फन नहीं हूं।

बेटी के सामने रणबीर बनावटी गुस्से वाली आवाज़ें निकालते हैं


बातचीत के दौरान, आलिया भट्ट ने ये भी बताया कि वह राहा के सामने अपनी बात नहीं रख पातीं। उन्होंने कहा कि राहा को अपनी बात सुनाने के लिए रणबीर बनावटी गुस्से वाली आवाज़ें निकालते हैं। आलिया ने कहा कि हालांकि तब भी राहा उनकी बात नहीं सुनतीं।

आलिया ने कहा कि रणबीर भट्ट हैं और मैं कपूर हूं


वहीं इस शो में उन्होंने ये भी बताया कि कैसे उनकी बेटी दोनों का सरनेम एक-दूसरे से बदलत देती है। हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के दौरान मौजूद आलिया तब सुर्खियों में रहीं जब उन्होंने अपने नाम में रणबीर कपूर का सरनेम जोड़ने का ज़िक्र किया था। आलिया ने कहा था कि रणबीर भट्ट हैं और मैं कपूर हूं। आलिया ने बताया कि राहा कभी-कभी रणबीर को 'पापा भट्ट' कहती है और उन्हें आलिया कपूर कहती है। उन्होंने कहा - वह मेरा नाम भी बदलती रहती है।

'अल्फा' से लेकर 'लव एंड वॉर' जैसी फिल्में होनी हैं रिलीज


वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया इन दिनों अपनी फिल्म 'जिगरा' को लेकर चर्चा में हैं। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म की बात करें तो आलिया भट्ट YRF की अगली मूवी 'अल्फा' में नजर आएंगी। वहीं संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' में आलिया रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.