आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटी को दिया जन्म

Updated on 06-11-2022 06:58 PM
बॉलीवुड की खूबसूरत व टैलेंटिंड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के घर किलकारी गूंजी है। रणबीर- आलिया, पैरेंट्स बन गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया ने बेटी को जन्म दिया है। रणबीर और आलिया के पैरेंट्स बनने पर पूरा कपूर और भट्ट परिवार खुश है। हालांकि आलिया की डिलीवरी नॉर्मल हुई है सर्जरी, इस बारे में नहीं पता चल पाया है।

बता दें कि ये साल आलिया और रणबीर के लिए काफी खास रहा। इसी साल अप्रैल में दोनों ने शादी की। जून में फिर आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की और इसके बाद अब आज दोनों पैरेंट्स बन गए हैं। सोशल मीडिया पर कपल के फैन्स काफी खुश हैं और कह रहे हैं कि घर पर लक्ष्मी आई है। फैन्स बेटी की पहली झलक देखने के लिए बेताब हैं।

ऐसा कहा जा रहा था कि बेबी की डिलीवरी के बाद आलिया काम से थोड़ा ब्रेक लेंगी क्योंकि वह बेबी के साथ खूब समय बिताना चाहती हैं। हालांकि उन्होंने खुद फिर एक इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया था कि रणबीर चाहते हैं कि आलिया बेबी के जन्म के बाद जल्द काम पर लौटें रणबीर चाहते हैं कि आलिया के फैंस को ज्यादा इंतजार ना करना पड़े नहीं तो वह एक्टर को खूब सुनाएंगे।

प्रोफेशनल लाइफ

आलिया जल्द ही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली हैं जिसमें उनके साथ रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। फिल्म को करण जौहर डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके अलावा आलिया फिल्म जी ले जरा में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ कटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.