आलिया भट्ट ने शेयर किया 'जिगरा' का नया पोस्टर, हाथ में हथौड़ा और बेदांग रैना का हाल देख लोगों की बढ़ी बेचैनी

Updated on 05-09-2024 02:47 PM
आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग फिल्म 'जिगरा' का नया और इंटेंस पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में सामने वेदांग रैना नज़र आ रहे हैं और पीछे आलिया दिख रही हैं। आलिया की पीठ पर बैकपैक है और हाथ में हथौड़े जैसा कोई औजार भी है। वही वेदांग इस पोस्टर में मायूस और उदास दिख रहे हैं। इस पोस्टर से फिल्म की कहानी की गहराई भी साफ नजर आ रही है।

आलिया ने 'जिगरा' के इस पोस्टर को शेयर करके हुए कैप्शन में लिखा है, 'तू मेरे प्रोटेक्शन में है।' इसी के साथ उन्होंने इस फिल्म की रिलीज की डेट भी शेयर की है और लिखा है कि सिनेमाघरों में ये फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इस पोस्ट पर फिल्मी सितारों और फैन्स ने कॉमेंट भी किए हैं इसे लेकर अपना उत्साह दिखाया है। इस पोस्टर के साथ ही लोगों की बेचैनी बढ़ गई है और कहानी जानने के लिए सभी उत्साहित हैं।

इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक


आलिया और वेदांग की इस फिल्म 'जिगरा' को इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में गिना जा रहा है। फिल्म का प्रॉडक्शन 'धर्मा प्रोडक्शंस' और आलिया भट्ट की 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस' ने मिलकर किया है। वहीं इस फिल्म को डायरेक्ट किया है वासन बाला ने।

आलिया कहती हैं- तुझे मैं कुछ भी होने नहीं दूंगी, कभी भी


प्रॉडक्शन हाउस की तरफ से जारी एक टीजर में कुछ झलकियां हैं, जिसमें एक लड़की के हाथ में एक कागज का पन्ना है जिसपर दो स्कूल जाते बच्चों की आकृतियां नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में आलिया की आवाज है, जो ये कह रही हैं- तुझे मैं कुछ भी होने नहीं दूंगी, कभी भी। इस टीजर पर लोगों ने अभी से कहना शुरू कर दिया है कि आलिया भट्ट हैं तो कंटेंट पक्का अच्छा होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.