आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने कंगना रनौत पर साधा निशाना! 'चुड़ैल' वाला क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, क्या है माजरा?

Updated on 21-10-2024 12:14 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो आलिया भट्ट पर कई बार निशाना साध चुकी हैं। उन्होंने बीते रविवार को सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसमें 'चुड़ैलों' को ऐसी महिलाओं के रूप में परिभाषित किया, जो 'हायर सेल्फ' से जुड़ी हुई हैं और उनमें सभी सीमाओं को तोड़ने की बेकाबू इच्छा होती है। इसके बाद अब आलिया की मां सोनी राजदान ने भी इशारों में हमला किया है!

Alia Bhatt की मां सोनी राजदान ने अब एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा, 'कौन जानता है कि हमें चुड़ैलों से डरना क्यों सिखाया गया है, ना कि उन लोगों से जिन्होंने उन्हें जिंदा जला दिया।'

ये जवाब ऐसे समय में आया है, जब हाल ही में कंगना ने आलिया भट्ट पर निशाना साधा था, क्योंकि उनकी हालिया रिलीज 'जिगरा' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई थी।

'चुड़ैलों' पर कंगना का नोट


एक एक्स यूजर जॉन कॉलिन्स ने लिखा, 'चुड़ैलों से मत डरो, उन लोगों से डरो जिन्होंने उन्हें जलाया है।' इसी पोस्ट को कंगना ने शेयर किया था और लिखा था, 'चुड़ैलें वो महिलाएं होती हैं, जो अपने हायर सेल्फ से जुड़ी होती हैं। उनका इंट्यूशन, आजाद रहने की प्रवृत्ति, अदम्य इच्छा शक्ति और सभी सीमाओं को तोड़ने की अनियंत्रित इच्छा उन्हें रहस्यमय, भयावह और उन लोगों के लिए खतरनाक बनाती है जो पिंजरे में बंद हैं और शापित हैं।'

सामंथा ने भी शेयर किया था पोस्ट


कंगना ने आगे लिखा, 'पिंजरे में बंद लोगों का मानना है कि प्रतिभाशाली लोगों में कुछ बुरी शक्तियां होती हैं और उन्हें जलाकर राख कर देना चाहिए, दुख कई रूपों में मौजूद होता है और ईर्ष्या उन सभी में सबसे दयनीय है। आप ईर्ष्या करना या प्रेरित होना चुन सकते हैं। स्मार्ट विकल्प चुनें। प्रेरित होना चुनें। पिंजरे को तोड़े और मुक्त हो जाएं।' कंगना के इस पोस्ट को सामंथा रुथ प्रभु ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
 05 August 2026
नितेश तिवारी की 4000 करोड़ी फिल्म 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। तब से इसी पर चर्चा हो रही है कि क्या राम…
 05 August 2026
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
Advt.