'आलिया को बेवजह टारगेट किया गया...' रणदीप हुड्डा ने गाहे-बगाहे कंगना रनौत की एक बार फिर कर दी किरकिरी
Updated on
03-04-2024 02:29 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के बेबाक बोल के बारे में तो सभी जानते हैं। वो फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों पर निशाना साध चुकी हैं। आलिया भट्ट भी उनके रडार में रहती हैं। उन्हें 'आम एक्ट्रेस' से लेकर 'रोमकॉम बिंबो'... क्या कुछ नहीं कह डाला, लेकिन आलिया ने कभी पलटकर जवाब नहीं दिया। पर उनके साथ काम करने वाले रणदीप हुड्डा चुप नहीं बैठते। वो हमेशा उनके साथ खड़े नजर आए। तब भी और अब भी। उनका कहना है कि आलिया को बिना वजह टारगेट किया गया, जोकि गलत है और इसीलिए उन्होंने हमेशा आलिया का साथ दिया। उन्होंने आलिया संग अपने बॉन्ड के बारे में भी बात की और बिना नाम लिए कंगना पर हमला भी बोला। मालूम हो कि रणदीप और कंगना पहले साथ में स्क्रीन शेयर कर चुके हैं। दोनों ने 'उंगली' और 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' फिल्म में काम किया है।
Randeep Hooda ने सिद्धार्थ कनन को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि 'हाइवे' में काम करने के दौरान उनका Alia Bhatt के साथ कैसा बॉन्ड बन गया है। उन्होंने कहा, 'शूटिंग के दौरान मेरा आलिया के साथ एक स्प्रिचुअल (आध्यात्मिक तौर पर) बॉन्ड बन गया था। उनकी तरफ से कैसा है, मुझे नहीं पता, लेकिन मेरी तरफ से हमेशा ऐसा ही था। मैंने उन्हें हमेशा नई चीजें करते हुए देखा है। इसीलिए मैं उनके साथ खड़ा रहा, क्योंकि उन्हें बिना वजह टारगेट किया गया।'
रणदीप ने बिना नाम लिए कंगना पर कसा तंज!
इसके बाद रणदीप हुड्डा ने बिना नाम लिए Kangana Ranaut पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा, 'अपने साथ काम करने वाले एक्टर्स और कलीग्स को उस चीज के लिए टारगेट करना, जो आपको नहीं मिला है, ये गलत है। जबकि मुझे लगता है कि इंडस्ट्री ने आपको बहुत कुछ दिया है।'
'गली ब्वॉय' की रिलीज के बाद कंगना ने आलिया पर साधा था निशाना
जब कंगना रनौत की फिल्म 'गली ब्वॉय' (2019) रिलीज हुई थी, तब कंगना ने लिखा था कि उन्हें आलिया की परफॉर्मेंस देखकर शर्म आती है। उन्होंने ये भी लिखा कि मीडिया ने फिल्मी बच्चों को बहुत ज्यादा प्यार दे दिया है। उन्होंने लिखा, 'आम काम करने वालों को फालतू का पैंपर मत करो।' हालांकि, जब आलिया की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रिलीज हुई थी, तब उन्होंने इस बात के लिए तारीफ की थी कि मूवी माफिया ने महिला-केंद्रित फिल्म बनाई।
रणदीप ने तुरंत किया था बचाव
इस ट्वीट के बाद ही रणदीप ने तुरंत आलिया के बचाव में ट्वीट था। उन्होंने लिखा था, 'डियर आलिया, उम्मीद है कि आफ दूसरे एक्टर्स की राय को खुद पर हावी नहीं होने देंगी। अच्छे काम के लिए आपको बधाई।'
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…