पहले वीकेंड में ही LSD2 की सिट्टी-पिट्टी गुम! विद्या बालन की 'दो और दो प्‍यार' भी डिजास्‍टर

Updated on 22-04-2024 02:39 PM
बॉक्‍स ऑफिस पर भारी सुस्‍ती का दौर वीकेंड में भी कायम रहा है। 'बड़े मियां छोटे मियां' और 'मैदान' जैसी बड़े बजट की फिल्‍में जहां अपने दूसरे वीकेंड में कोई कमाल नहीं दिखा पाईं, वहीं बीते शुक्रवार को रिलीज 'लव सेक्‍स और धोखा 2' के साथ ही विद्या बालन-प्रतीक गांधी की 'दो और दो प्‍यार' तीन दिनों में ही डिजास्‍टर साबित हो गई है। हालांकि, 'दो और दो प्‍यार' ने रिलीज के बाद पहली बार रविवार को 1 करोड़ रुपये से अध‍िक की कमाई की है, लेकिन इससे अब कोई खास फायदा होता नहीं दिख रहा है।

शीर्षा गुहा ठाकुरता के डायरेक्‍शन में बनी 'दो और दो प्‍यार' एक्‍ट्रा मैरिटल अफेयर यानी विवाहेत्तर संबंधों के ऊपर बनी है। विद्या बालन और प्रतीक गांधी दोनों ही मंझे हुए कलाकार हैं। फिल्‍म की तारीफ भी हुई है, लेकिन कमाई के मामले में यह पस्‍त है। आलम यह है कि रविवार को छुट्टी के बावजूद सिनेमाघरों में फिल्‍म के शोज में 100 में से करीब 95 सीटें खाली नजर आई हैं। जबकि दिबाकर बनर्जी के डायरेक्‍शन में बनी 'लव सेक्‍स और धोखा 2' का हाल और भी बुरा है। यह फिल्‍म पहले ही काफी कम स्‍क्रीन्‍स पर रिलीज हुई है, बावजूद इसके फिल्‍म के शोज में 100 में से 92 सीटें खाली दिखीं।

'दो और दो प्‍यार' ने रविवार को कमाए 1.15 करोड़

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 40 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'दो और दो प्‍यार ने' रविवार को तीसरे दिन 1.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। यह फिल्‍म की तीन दिनों में सबसे अध‍िक कमाई है। ओपनिंग डे पर विद्या बलन-प्रतीक गांधी की इस फिल्‍म ने महज 55 लाख रुपये कमाए थे, जबकि दूसरे दिन शनिवार को इसने 95 लाख का कारोबार किया। पहले वीकेंड में 'दो और दो प्‍यार' का टोटल नेट कलेक्‍शन 2.65 करोड़ रुपये है। जबकि वर्ल्‍डवाइड भी इसने करीब 3 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनस किया है।

20 करोड़ में बनी LSD2 ने तीन दिनों में कमाए महज 72 लाख

दूसरी ओर, 20 करोड़ के बजट में बनी दिबाकर बनर्जी की 'लव सेक्‍स और धोखा 2' वीकेंड पर भी दर्शकों को नहीं रिझा पाई। सोशल मीडिया के दौर में प्‍यार और इसके दुष्‍प्रभावों पर बनी यह बोल्‍ड फिल्‍म फर्स्‍ट वीकेंड में सिर्फ 72 लाख रुपये की कमाई कर पाई है। रविवार को तीसरे दिन इस फिल्‍म ने सिर्फ 45 लाख रुपये का बिजनस किया है। जबकि एक दिन पहले शनिवार को इसने 12 लाख रुपये और ओपनिंग डे पर 15 लाख रुपये कमाए थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.