टी20 में ऑलराउंडरों की भूमिका होती है अहम : शार्दुल

Updated on 13-04-2022 07:44 PM

मुंबई दिल्ली कैपिटल्स टीम के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने कहा है कि टीम में ऑलराउंडरों का होना सबसे जरुरी रहता है। शार्दुल के अनुसार जब किसी एक क्षेत्र का विशेषज्ञ खिलाड़ी विफल होता है तो ऐसे समय में ऑलराउंडर उस कमी को पूरा कर देते हैं। शार्दुल स्वयं भी एक ऑलराउंडर हैं।

उनके अलावा कैपिटल्स टीम में मिशेल मार्श, अक्षर पटेल, ललित यादव और मनदीप सिंह जैसे कई ऑलराउंडर मौजूद हैं। ठाकुर ने कहा, ‘हमारी बल्लेबाजी में काफी गहराई है। जिस टीम में जितने अधिक ऑलराउंडर होंगे, टी20 में उसके लिए जीतना आसान रहेगा।'

उन्होंने कहा, ‘अगर आप शीर्ष क्रम में शुरुआत में ही विकेट खो देते हैं तो छठे, सातवें और आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ियों की भूमिका और अहम हो जाती है।' इस आईपीएल में अब तक बल्ले और गेंद से अच्छा प्रदर्शन करने वाले इस खिलाड़ी ने कहा कि उनकी नजरें प्रत्येक मैच में बेहतर प्रदर्शन पर लगी हैं। साथ ही कहा, ‘टीम के अंदर का माहौल काफी अच्छा है। टीम में काफी युवा खिलाड़ी हैं और पिछले कुछ समय से साथ खेलने के कारण सभी में अच्छा तालमेल भी है। मैं प्रत्येक मैच में प्रभाव छोड़ना चाहता हूं और यही कारण है कि मैं काफी ऊर्जा के साथ खेलता हूं।' दिल्ली की टीम अभी अंक तालिका में छठे स्थान पर चल रही है। टीम ने चार में से दो मैच जीते हैं जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.