टी-सीरीज की सभी फिल्में अब ओटीटी पर होंगी प्रदर्शित

Updated on 30-12-2021 10:24 PM

मुंबई   बॉलीवुड के गलियारों में बहती ठंडी हवाओं ने बताया है कि फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट को देखकर फिल्म निर्माण की मशहूर कम्पनी टी सीरीज ने एक अहम् फैसला लिया है। टी सीरीज इन दिनों हिन्दी के साथ-साथ पैन इंडिया फिल्मों को भी निर्मित कर रहा है।

 उसकी आगामी वर्ष कई फिल्मों का प्रदर्शन होना तय है जिनमें राधे-श्याम, भूल भुलैया 2, अनेक, एक विलेन रिटन्र्स, सर्कस, थैंक गॉड, आदिपुरुष, एनिमल, झुंड, दही चीनी, डेढ़ बीघा जमीन और सर्कस सरीखी फिल्में शामिल हैं।

पिछले दो माह में टी सीरीज की सत्यमेव जयते-2 और चंडीगढ़ करे आशिकी प्रदर्शित हुई जिनमें सत्यमेव जयते तो कई जगह सिनेमाघरों का किराया तक नहीं निकाल सकी और चंडीगढ़ करे आशिकी अपनी लागत को निकालने में सफल हुई।इसने मेकर्स को चिंता में डाल दिया है।

अब इस घाटे से बचने के लिए टीसीरीज ने एक बड़ा फैसला लिया है। टीसीरीज ने अपनी अपकमिंग फिल्मों को सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया है। प्रोडक्शन हाउस से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि टीसीरीज मैनेजमेंट अब चाह रहा है कि और अधिक घाटा नहीं झेला जाए। आने वाली फिल्मों को सीधे ओटीटी पर ही लाया जाए। केवल राधे श्याम, आदिपुरुष, एनिमल और सर्कस जैसी ग्रैंड फिल्में ही सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। बाकी सभी फिल्मों के ओटीटी पर रिलीज होने की खबरें रही हैं।

बॉलीवुड के गलियारों में जब से टी सीरीज के इस फैसले की हवा फैली है तब से दूसरे निर्माताओं की नींद हराम हो गई है। अब देखने वाली बात यह है कि टी सीरीज कब इन फिल्मों के ओटीटी पर आने की आधिकारिक घोषणा करता है। कोरोनाकाल के बाद सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई फिल्मों के प्रदर्शन को देखकर ऐसा महसूस हो रहा है कि दर्शक अपने बंद घरों में ओटीटी पर फिल्मों को देखना ज्यादा पसन्द कर रहा है। इससे वह सिर्फ कोविड-19 की तीसरी लहर से बच रहा है अपितु उसे पैसा भी कम खर्च करना पड़ रहा है। पिछले दो माह में प्रदर्शित हुई फिल्मों के कारोबार पर एक नजर डालें तो हमारे सामने उंगली पर गिनने लायक पाँच फिल्में में भी नहीं हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त की है। इन सफल फिल्मों में एक फिल्म हिन्दी, एक फिल्म तेलुगु (पैन इंडिया) और एक फिल्म हॉलीवुड की है।

हिन्दी फिल्में जहाँ सूर्यवंशी का नाम शामिल है, वहीं पैन इंडिया रिलीज में अल्लू अर्जुन की पुष्पा: राइज और हॉलीवुड की स्पाइडर मैन: नो वे होम हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ तक का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। सूर्यवंशी 190 करोड़, स्पाइडर मैन: नो वे होम 220 करोड़ और पुष्पा: राइज 188 करोड़ का कारोबार कर चुकी हैं। इनमें स्पाइडरमैन और पुष्पा अभी सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
जब से 'रामायणम्' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से इसे बारीकी से निहारा जा रहा है और VFX से लेकर कॉस्ट्यूम, जूलरी और यहां तक की कास्टिंग पर हर…
 01 August 2026
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…
 01 August 2026
भोजपुरी-हिंदी फिल्म स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन कई बार कुछ ऐसा बोलते हैं कि उनका मजाक बन जाता है। लोग मीम बनाने लगते हैं। कुछ समय पहले रवि किशन…
 01 August 2026
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज का काफी समय से बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है और जब ट्रेलर रिलीज हुआ, तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं…
 01 August 2026
दिग्‍गज एक्‍टर और शो होस्‍ट शेखर सुमन ने अपने टॉक शो 'शेखर टुनाइट' के नए एपिसोड में मोदी सरका, धर्मेंद्र प्रधान के इस्‍तीफे, Gen Z की भाषा और यहां तक…
 31 July 2026
रणबीर कपूर स्टारर 'रामायणम्' का ट्रेलर गुरुवार, 30 जुलाई की सुबह रिलीज हुआ। ट्रेलर में फैंस ने रणबीर को परशुराम और भगवान राम, दोनों ही रोल्स में देखा। कोई भी…
 31 July 2026
'कुली', 'कैथी', 'विक्रम', 'मास्टर' और 'लियो' जैसी फिल्में डायरेक्ट करने वाले लोकेश कनगराज अब जल्द ही एक्टिंग करते नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म 'डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन' का ट्रेलर रिलीज…
 31 July 2026
श्वेता तिवारी के एक्स-हसबैंड राजा चौधरी ने हाल ही में एक्ट्रेस पर चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी बेटी पलक तिवारी के बदले 93 लाख रुपये का फ्लैट लेने…
 31 July 2026
फिल्म प्रोड्यूसर शैलेंद्र सिंह ने सलमान खान के साथ हुई एक मीटिंग की एक अनोखी 'बिहाइंड-द-सीन्स' याद शेयर की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक्टर ने उनके साथ बातचीत करते…
Advt.