एमवाय सहित एमजीएम मेडिकल कॉलेज के सभी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा के माकूल इंतजाम रहेंगे

Updated on 11-11-2021 05:33 PM

इन्दौर एमवाय सहित एमजीएम मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशिलिटी, चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय, एमआरटीबी, एमटीएच, कैंसर अस्पताल, मानसिक चिकित्सालय आदि में सुरक्षा के माकूल इंतजाम रहेंगे। इन अस्पतालों में  अग्नि सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के लिये अग्नि सुरक्षा प्लान बनाया जा रहा है।

संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा ने उक्त अस्पतालों में अतिशीघ्र अग्नि सुरक्षा यंत्रों और संसाधनों को स्थापित करने के निर्देश दिये। डॉ. शर्मा ने आज कमिश्नर कार्यालय में संबंधित अस्पतालों के अधीक्षकों, संबंधित अधिकारियों आदि की बैठक ली।

बैठक में अपर आयुक्त श्रीमती रजनी सिंह, श्री राघवेन्द्र सिंह, संयुक्त आयुक्त श्रीमती सपना शिवाले, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. संजय दीक्षित, एमवाय अस्पताल के अधीक्षक डॉ. पी.एस. ठाकुर  सहित लोक निर्माण विभाग और अग्निशमन से जुड़े अधिकारी मौजूद थे। बैठक में संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने अस्पतालवार अग्नि सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली।

उन्होंने निर्देश दिये कि अस्पतालवार अग्नि सुरक्षा प्लान बनाया जाये, जिन अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा के लिये जो कमियां है, उन्हें शीघ्र दूर किया जाये। आवश्यक अग्नि सुरक्षा यंत्रों और संसाधनों की व्यवस्था की जाये। उपकरण और यंत्र स्थापित करने का कार्य कल से प्रारंभ कर दिया जाये। यह कार्य अतिशीघ्र पूरा किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा के मापदण्डों का पूरा पालन किया जाये।

बैठक में संभागायुक्त डॉ. शर्मा ने उपरोक्त अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट स्थापना की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण चल रहा है उसे शीघ्र पूरा किया जाये। कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं पायी जाये। ऑक्सीजन प्लांट स्थापना के कार्य में लापरवाही पाये जाने पर लोक निर्माण विभाग ईएण्डएनएम के कार्यपालन यंत्री श्री जितेन्द्र सिंह चौहान और एसडीओ श्री डी.के. जैन के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिये। डॉ. शर्मा ने कहा कि अब हर सप्ताह प्रगति की समीक्षा की जायेगी। लापरवाही पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्रवाई होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 July 2026
इंदौर: कबाब की खुशबू, दम बिरयानी का लज़ीज़ स्वाद और पारंपरिक करीज़ का असली जायका अब एक ही जगह पर मिलने वाला है। एसेंशिया लग्ज़री होटल इंदौर में 26 जुलाई…
 18 July 2026
भोपाल  आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL), जो टेस्ट की तैयारी कराने वाली सर्विसेज़ में देश की लीडर है, ने गर्व के साथ बताया कि भोपाल में उसके क्लासरूम प्रोग्राम के अनेक…
 16 July 2026
भोपाल : मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट ने वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक, शिक्षाविद एवं कार्यपरिषद सदस्य, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को…
 14 July 2026
भोपाल। बिड़ला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में आयोजित इन्वेस्टिचर सेरेमनी-2026 के अवसर पर बिड़ला ओपन माइंड्स के प्रबंध निदेशक निर्वाण बिड़ला ने मुख्य अतिथि के रूप में विद्यार्थियों को…
 13 July 2026
नई दिल्ली : भारत में निजी क्षेत्र की अग्रणी जनरल इंश्योरेंस कंपनी, एचडीएफसी इर्गो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को मध्य प्रदेश सरकार ने खरीफ, 2026 सीजन के लिए अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर,…
 07 July 2026
 इंदौर — द परफेक्ट क्रश, एक एपिसोडिक इंस्टाग्राम रील सीरीज़, का प्रीमियर द क्रश कॉफी, गीता भवन पर हुआ। इस सीरीज़ की कहानी इंदौर के ऋषभ राज शर्मा ने लिखी और क्रिएट की…
 04 July 2026
इंदौर। बारिश का मौसम लोगों को परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का एक अलग मौका देता है। इसी मौसम को खास बनाने के लिए शहर में हर रविवार…
 01 July 2026
इंदौर। मिताशा फाउंडेशन एवं डायोसिस ऑफ इंदौर के संयुक्त नेतृत्व में, केरल समाजम, रोटरी क्लब ऑफ इंदौर आदर्श एवं एसवीडी सोसायटी के सहयोग से आयोजित "संकल्प एक लाख अंगदान से…
 24 June 2026
भोपाल : फेडरेशन ऑफ रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफआरएआई) मध्य प्रदेश शाखा ने आज भोपाल में ‘मॉडर्न मार्केट में अवैध व्यापार का सामना’ (कन्फ्रंटिंग इलिसिट ट्रेड इन मॉडर्न मार्केट) विषय पर…
Advt.