शाहरुख की 'डंकी' संग प्रभास की 'सलार' भी पड़ी चारों खाने चित, दर्शकों के लिए तरस रही फिल्में

Updated on 17-01-2024 02:31 PM
शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का नशा धीरे-धीरे दर्शकों के सिर से उतरने लगा है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने जहां 400 करोड़ से अधिक की कमाई की है, वहीं अब इसकी कमाई थमने सी लगी है। ऐसा नहीं कि ये हाल केवल 'डंकी' का हो, प्रभास की फिल्म 'सलार' की भी हालत खस्ता है। इस फिल्म की कमाई का हाल भी खस्ता है और थिएटरों में औंधे मुंह पड़ी दिख रही है। दरअसल इन फिल्मों की कमाई के रास्ते इस वक्त 'मेरी क्रिसमस' से लेकर 'हनुमान', 'गुंटूर करम', 'कैप्‍टन मिलर' जैसी फिल्में आ खड़ी हुई हैं।

शाहरुख की 'पठान' और 'जवान' के बाद पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई 'डंकी' ने कुल मिलाकर भले शानदार कमाई की हो, लेकिन इस फिल्म से एक्टर अपने ही रेकॉर्ड को पछाड़ने में पीछे रह गए। शाहरुख खान की इस फिल्म ने कुल 27 दिनों में 225.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं इसने चौथे मंगलवार यानी 27वें दिन करीब 29 लाख रुपये की कमाई की है।

'डंकी' ने वर्ल्डवाइड 444 करोड़ की कमाई की

वहीं 'Dunki' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 444 करोड़ के करीब की कमाई कर डाली है। इस फिल्म ने 26 दिनों में दुनिया भर में 443.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि केवल विदेश में इसने अबतक 174 करोड़ रुपये की कमाई की है। इंडिया में ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो इसने 269.30 करोड़ रुपये की कमाई की है।

प्रभास की 'सलार' दर्शकों के लिए तरस रही

प्रभास की फिल्म 'सलार' शाहरुख की 'डंकी' के ठीक एक दिन बाद रिलीज हुई। इस फिल्म ने पहले ही दिन करीब 150 करोड़ की ओपनिंग वर्ल्डवाइड करके नया रेकॉर्ड बना डाला। हालांकि, आज 26 दिनों के बाद फिल्म की कमाई इतनी गिरी है कि दर्शकों के लिए तरसती दिख रही है।

'सलार' केवल 20 लाख रुपये की कमा पाई

sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने 26वें दिन केवल 20 लाख रुपये का कलेक्शन किया है और अब तक कुल मिलाकर 404.65 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.