अंबिका सोनी का राहुल गांधी से मिलने के बाद पंजाब का सीएम बनने से इंकार

Updated on 19-09-2021 06:38 PM

नई दिल्ली पंजाब में कांग्रेस के अंतर्कलह की परिणति सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफा देने के साथ हुई और अब इस पद के लिए अंबिका सोनी के नाम की चर्चा के बीच पंजाब कांग्रेस में नया मोड़ गया है। अंबिका सोनी ने राहुल गांदी से मिलकर पंजाब की मुख्यमंत्री बनने से इंकार कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक सोनी ने सेहत का हवाला देते हुए कहा कि स्वास्थ्य कारणों से मैं इस पद को ग्रहण नहीं कर सकती। साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब मुख्यमंत्री पद के लिए किसी सिख को चुनना चाहिए। पहले खबर थी कि सोनी चंडीगढ़ रही है लेकिन वह दिल्ली में है और पंजाब विधायक दल की बैठक में शामिल नहीं होंगी।

ज्ञात हो कि पंजाब सीएम के लिए सुनील जाखड़, अंबिका सोनी, राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा का नाम आगे चल रहा है। हालांकि अब सोनी के इंकार के बाद सबकी नजर इस पर टिकी हैं कि पंजाब की कमान किसके हाथों में जाएगी। वहीं दूसरी तरफ नवजोत सिंह सिद्धू को सीएम बनाने की किसी भी कोशिश का कैप्टन अमरिंदर जरूर विरोध करेंगे। कांग्रेस कैप्टन विरोधी किसी नेता को सीएम की कुर्सी सौंप कर अमरिंदर सिंह को और नाराज नहीं करना चाहती है। बता दें कि सुनील जाखड़ के नाम पर भी चर्चा है लेकिन नवजोत सिंह सिद्धू के खेमे में होने के कारण कई कांग्रेसी उनके नाम पर विरोध कर रहे हैं।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी ने पंजाब की मुख्यमंत्री बनने से इनकार कर दिया है। सूत्रों ने बताया कि अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद देर रात उनके नाम पर चर्चा हुई लेकिन उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात कर इस पद को लेने से इनकार कर दिया। उनका नाम संभावितों की लिस्ट में टॉप पर था। सोनी फिलहाल पंजाब से राज्यसभा की सांसद हैं और यूपीए की केंद्र सरकार में संस्कृति, पर्यटन और सूचना एवं प्रसारण मंत्री का पद संभाल चुकी हैं। वह गांधी परिवार की करीबी समझी जाती रही हैं। अंबिका सोनी पंजाब के होशियारपुर की रहने वाली हैं।

सूत्रों ने बताया कि अंबिका सोनी ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए इस अहम पद को लेने से इनकार किया है। हालांकि, उन्होंने पार्टी नेतृत्व से कहा है कि इस पद पर किसी सिख को ही तैनात किया जाए। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी सोनी को मनाने की कोशिश की थी लेकिन वो नहीं मानीं। सोनी के इनकार करने के बाद अब दोपहर 1 बजे के बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। माना जा रहा है कि इसमें नए नेता के नाम पर चर्चा होगी और उसका औपचारिक ऐलान होगा। फिलहाल होटल में ही हरीश रावत, अजय माकन और नवजोत सिंह सिद्धू नए मुख्यमंत्री के नामों पर चर्चा कर रहे हैं। इस पद की रेस में चार नेताओं का नाम चल रहा है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और अमरिंदर सिंह के करीबी सुनील जाखड़ इस दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। इनके अलावा नवजोत सिंह सिद्धू, प्रताप बाजवा और सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम भी दौड़ में शामिल है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नागपुर, नागपुर में धमकीभरी चिट्ठी मिलने के बाद हाई सिक्योरिटी अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस चिट्ठी में दावा किया गया कि RSS मुख्यालय,BJP ऑफिस और मेट्रो ट्रेनों में रेडियोएक्टिव…
 01 May 2026
नई दिल्ली/कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार रात अपनी सीट भवानीपुर के EVM स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं, जहां वे करीब 4 घंटे रहीं। बताया कि ममता ने सभी उम्मीदवारों से…
 01 May 2026
अलवर, अलवर के मौजपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर चलती कार में आग लग गई। हादसे में 6 लोग जिंदा जल गए। रेस्क्यू टीम को आग बुझाने के बाद अर्टिगा कार…
 01 May 2026
अहमदाबाद: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रचार के दौरान झालमुड़ी खाकर चौंका दिया था। पीएम मोदी का झारग्राम दौरे का यह अंदाज सोशल मीडिया पर न सिर्फ वायरल…
 01 May 2026
देहरादून: उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। BJP अभी से इसकी तैयारियों में जुट गई है। क्या है पार्टी की प्लानिंग और क्या चल रहा है संगठन के अंदर,…
 01 May 2026
शिमला, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण संस्थान (आरट्रैक) पहुंच गई है। यहां पर वह सेना द्वारा रखे एक कार्यक्रम में भाग ले रही है। इसके बाद राष्ट्रपति दिल्ली…
 01 May 2026
अमृतस​र, अमृतसर स्थित भारत-पाकिस्तान अटारी बॉर्डर पर होने वाली प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव किया गया है। नए निर्णय के अनुसार अब रिट्रीट सेरेमनी शाम 6 बजे से शुरू…
 29 April 2026
गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक युवक ने शादी के तीसरे दिन की जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। मौके पर…
 29 April 2026
जयपुर: अगर आपको लगता है कि सिर्फ 'डिजिटल अरेस्ट' ही साइबर ठगी का सबसे बड़ा हथियार है, तो अपनी सोच बदल लीजिए। राजस्थान की राजधानी जयपुर में ठगी का एक ऐसा…
Advt.