अमेरिका ने जासूसी के लिए तीन सैटेलाइट लॉन्च किए:रॉकेट लैब के इलेक्ट्रॉन रॉकेट से हुई लॉन्चिंग

Updated on 22-03-2024 12:47 PM

अमेरिका की कंपनी रॉकेट लैब ने गुरुवार दोपहर 12.55 बजे वर्जीनिया से जासूसी के लिए बनाई गई तीन सैटेलाइट्स को इलेक्ट्रॉन रॉकेट से लॉन्च किया। इस मिशन का नाम NROL-123 है। कंपनी इसे लाइव एंड लेट फ्लाई भी कहती है।

यह 5वां मिशन था जिसे रॉकेट लैब ने नेशनल रिकॉनिसेंस ऑफिस यानी NRO के लिए लॉन्च किया। अन्य चार को न्यूजीलैंड से कंपनी के लॉन्च कॉम्प्लेक्स 1 से लॉन्च किया गया था।

नेशनल रिकॉनिसेंस ऑफिस अमेरिकी सरकार की एजेंसी है जो खुफिया उपग्रहों को डिजाइन, बिल्ड, लॉन्च और मेंटेन करती है। 1960 में इसने पहली स्पाई सैटेलाइट कोरोना लॉन्च की थी।

मिशन सीक्रेट था, इसलिए क्लोज शॉट की अनुमति नहीं थी
इस मिशन के बारे में बहुत कम जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध कराई गई है। इसके लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान पेलोड के किसी भी क्लोज अप शॉट की अनुमति नहीं थी।

लिफ्टऑफ के 11 मिनट बाद ही लॉन्च वेबकास्ट बंद कर दिया
उड़ान भरने के लगभग एक घंटे बाद NROL-123 पेलोड को कक्षा में तैनात किया जाना निर्धारित था। हालांकि, रॉकेट लैब ने पेलोड की तैनीती की जानकारी सीक्रेट रखी। कंपनी ने लिफ्टऑफ के ठीक 11 मिनट के भीतर अपना लॉन्च वेबकास्ट बंद कर दिया था।

NRO मिशन्स से इंटेलिजेंस कम्यूनिटी को मिलती है सीक्रेट जानकारी
रॉकेट लैब ने इस मिशन को लेकर जारी अपनी एक प्रेस रिलीज में कहा, 'NRO मिशन्स इंटेलिजेंस कम्यूनिटी के हर एक मेंबर, दो दर्जन घरेलू एजेंसियों, सेना, लॉमेकर्स और डिसीजन मेकर्स सहित पांच लाख से अधिक सरकारी यूजर्स को महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं।'

अमेरिकी कंपनी ने अब तक 46 इलेक्ट्रॉन मिशन लॉन्च किए
अमेरिका बेस्ड कंपनी ने अब तक 46 इलेक्ट्रॉन मिशन लॉन्च किए हैं। गुरुवार के लॉन्च को छोड़कर, रॉकेट लैब 178 उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित कर चुका है। रॉकेट लैब का इलेक्ट्रॉन लॉन्च व्हीकल दो स्टेज वाली 18 मीटर ऊंचा रॉकेट है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2024
बेरूत: इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा है कि उसके शुक्रवार को लेबनान में किए गए हमले में हिजबुल्लाह की राडवान फोर्स के कई शीर्ष कमांडर मारे गए हैं। हमले में…
 22 September 2024
इस्लामाबाद: इस्लाम के प्रचार के नाम पर अपने भाषणों से नफरत फैलाने वाला भगोड़ा जाकिर नाईक पाकिस्तान जा रहा है। जाकिर नाईक की पाकिस्तान यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अमेरिका में क्वाड शिखर सम्मेलन की शुरुआत में चीन पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि क्वाड एक्टिव रहने के लिए बना है…
 22 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका के चुनाव में नेशनल पीपुल्स पावर (NPP) के नेता अनुरा कुमारा दिसानायके श्रीलंका के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति बनने वाले हैं। शुरुआती डाक मतदान परिणामों के आधार पर उनकी बढ़त…
 22 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में क्वाड की मीटिंग हुई। इस मीटिंग में परोक्ष रूप से पाकिस्तान का भी जिक्र आया। क्वाड समूह के नेताओं ने शनिवार को मुंबई के 26/11 आतंकी हमले और…
 21 September 2024
बेरूत: इजरायल ने लेबनान में एक एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ कमांडर समेत हिजबुल्लाह के 10 लड़ाकों को ढेर कर दिया है। जिस इमारत पर हमला हुआ, लेबनान के आंतरिक…
 21 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका में भारतीय दूतावास के परिसर में एक अधिकारी का शव मिला है। रहस्यमय परिस्थितियों में अधिकारी की मौत से हड़कप मच गया है। शुक्रवार को एक बयान में अधिकारी…
 21 September 2024
 बेरूत। इसी सप्ताह लेबनान में हजारों पेजर और रेडियो सेट में विस्फोट के बाद इजरायल और हिजबुल्ला भिड़ गए हैं। शुक्रवार को दिनदहाड़े इजरायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हवाई…
 21 September 2024
बीजिंग।  चीन के एक जू से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां पर लोग जिसे पांडा समझकर उत्सुकता के साथ देख रहे थे। वह असल में डॉग…
Advt.