20 दिन में 4 बार टली 7वीं लॉन्चिंग मिशन का मकसद अमेरिका ने कभी नहीं बताया

Updated on 28-12-2023 12:47 PM

अमेरिका का रहस्यमयी कहा जाने वाला स्पेसक्राफ्ट X-37B आज लॉन्च किया जा सकता है। इस मिशन के पहले यह 6 बार स्पेस में जा चुका है। यह सातवीं लॉन्चिंग होगी।

X-37B को 7 दिसंबर को लॉन्च किया जाना था। इसके बाद चार बार लॉन्चिंग की तारीख सामने आई। हालांकि, हर बार ये टलती रही और अब 28 दिसंबर 2023 को लॉन्चिंग का ऐलान किया गया है।

X-37B की लॉन्चिंग के बारे में तो दुनिया को जानकारी रहती है, लेकिन अमेरिका ने कभी यह साफ नहीं किया कि इस मिशन का मकसद हकीकत में क्या है।

क्यों टलती रही लॉन्चिंग

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA के कैनेडी स्पेस सेंटर (फ्लोरिडा) से यह लॉन्चिंग पहले 7 दिसंबर को होनी थी। इसके बाद 10, फिर 11 और फिर 12 तारीख तय की गई। हालांकि, चारों मर्तबा मिशन पूरा नहीं हुआ। अब 28 दिसंबर 2023 की तारीख लॉन्चिंग के लिए तय की गई है। हर बार रिपोर्ट्स में लॉन्चिंग टलने की वजह खराब मौसम बताई गई।

इसी महीने चीन ने भी अपना स्पेसक्राफ्ट लॉन्च किया था और इसे भी सीक्रेट मिशन कहा गया है। अब एक ही महीने में यह दूसरी स्पेस प्लेन लॉन्चिंग है। चीन ने सिर्फ यह बताया कि उसका टेस्ट एयरक्राफ्ट रीयूजेबल है। यानी इसे एक से ज्यादा बार इस्तेमाल किया जा सकता है।

चीन पर तंज

‘ताशकंद पर्पज’ वेबसाइट से बातचीत में अमेरिकी स्पेस फोर्स के अफसर जनरल चेंस साल्ट्जमैन ने कहा- पता नहीं क्यों, लेकिन चीन हमारे स्पेस प्लेन को लेकर कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड है। हां, ये बात भी सही है कि हम भी उनके मिशन पर नजर रख रहे थे। जब ये दोनों स्पेसक्राफ्ट ऑर्बिट में होंगे, तो पूरी दुनिया की नजर इन पर रहना लाजिमी है।

कहा जा रहा है कि अमेरिकी स्पेसक्राफ्ट लंबी दूरी की फ्लाइट्स से पौधों और उनके बीजों पर पड़ने वाले रेडिएशन के असर की जांच भी करेगा। पहली बार इस लॉन्चिंग के लिए स्पेसX फाल्कन हैवी रॉकेट का इस्तेमाल किया जा रहा है। पिछले मिशन में एटलस V रॉकेट यूज हुए थे। एक बार स्पेस एक्स फाल्कन 9 रॉकेट का इस्तेमाल हुआ था।

बहरहाल, अगर 28 दिसंबर को 2023 को लॉन्चिंग होती है और कामयाब भी रहती है, तो बहुत मुमकिन है कि ये 2024 में धरती पर वापसी न करे। एक रिपोर्ट बताती है कि X-37B 2025 के जून महीने में शायद वापसी करे। अमेरिकी स्पेस फोर्स ने इसकी वापसी का साल या तारीख नहीं बताई है। हालांकि, इस तरह के मिशन आमतौर पर तीन साल में पूरे होते हैं।

सीक्रेसी का खास ध्यान

अब तक 6 बार लॉन्च होने के बावजूद इस स्पेसक्राफ्ट का क्या काम है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पेंटागन ने इसके पेलोड और बाकी जानकारियों को भी सीक्रेट रखता है। इस अंतरिक्ष यान के सभी मिशनों को साथ मिलाकर देखा जाए तो इसने अब तक 209 करोड़ किमी से ज्यादा उड़ान भरी है और अंतरिक्ष में करीब 3,774 दिन यानी 10 साल बिताए हैं।

X-37B स्पेसक्राफ्ट को बोइंग ने बनाया है। इसका इस्तेमाल कई छोटी सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजने के लिए भी किया जा चुका है। हालांकि, इन सैटेलाइट्स का मकसद भी एक गुत्थी है।

X-37B ने अब तक 6 मिशन पूरे किए हैं। इन सभी मिशन की समय सीमा पिछले मिशन से ज्यादा रही है। आखिरी OTV-6 मिशन पृथ्वी की कक्षा में 908 दिन बिताने के बाद पिछले साल नवंबर में वापस लौटा था।

X-37B नासा के रिटायर हो चुके स्पेस शटल की तरह दिखता है, लेकिन यह सिर्फ 29 फीट लंबा है। स्पेस शटल 122 फीट लंबा था और इसमें पायलट भी था। X-37B लिथियम-आयन बैटरी के साथ सोलर एनर्जी से काम करता है। 2010 में X-37B का पहला मिशन लगभग 224 दिनों तक चला, जबकि 2011 में इसका दूसरा मिशन 468 दिनों तक चला था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2024
बेरूत: इजरायल ने बीते 17 सितम्बर को लेबनान के अंदर हिजबुल्लाह लड़ाकों के पेजर में विस्फोट करके ईरान समर्थित चरमपंथी समूह को हैरान कर दिया था। लेबनान से आने वाले वीडियो…
 27 September 2024
बैंकॉक: थाईलैंड में एक महिला कर्मचारी की दफ्तर में काम करते हुए मौत हो गई। 30 वर्षीय फैक्ट्री कर्मचारी की तबीयत ठीक नहीं थी और उसने मैनेजर से छुट्टी के…
 27 September 2024
टोक्यो: जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा को शुक्रवार को अपना नेता चुन लिया जो प्रधानमंत्री के रूप में अगले सप्ताह कार्यभार संभालेंगे। सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी…
 27 September 2024
कोलंबो: श्रीलंका में मार्क्सवादी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके के देश के 9वें कार्यकारी राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाल लिया है। वे देश के पहले वामपंथी राष्ट्रपति हैं। इसके साथ ही…
 27 September 2024
वॉशिंगटन: अमेरिका की नौसेना ने इंडो-पैसिफिक (हिंद प्रशांत क्षेत्र) क्षेत्र में चीन की बढ़ती सैन्य उपस्थिति का मुकाबला करने के उद्देश्य से एक नए रणनीतिक डॉक्यूमेंट का खुलासा किया है।…
 24 September 2024
मेलबर्न: ताइवान से लेकर लद्दाख तक चल रहे तनाव के बीच एशिया में सबसे शक्तिशाली देशों की लिस्‍ट आ गई है। भारत रूस और जापान को पीछे छोड़ते हुए एशिया में…
 24 September 2024
ओटावा: कनाडा की जस्टिन ट्रूडो के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर विदेशियों की बढ़ती संख्या के मामले को उठाया है। ट्रूडो सरकार में इमिग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने विदेशी…
 24 September 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका दौरे के तीसरे दिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात की। 32 दिन के भीतर ये दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात रही। मोदी 23…
 24 September 2024
श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा है कि वे भारत और चीन के बीच सैंडविच बनकर नहीं रहना चाहते हैं। मोनोकल मैग्जीन को दिए इंटरव्यू में अनुरा…
Advt.