अमेरिका ने मार गिराया एक और 'जासूसी' गुब्बारा, 8 दिनों में चौथी घटना

Updated on 13-02-2023 06:31 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका इस समय में उड़ने वाले गुब्बारों को लगातार निशाना बना रहा है। रविवार को अमेरिकी फाइटर जेट F-16 ने हूरोन झील के ऊपर एक और हवाई ऑब्जेक्ट को मार गिराया। स्थानीय समय के मुताबिक 2:42 pm पर इसे निशाना बनाया गया। पेंटागन के प्रेस सेक्रेटरी ब्रिगेडियर जनरल पेट राइडर ने कहा है कि यह कोई सैन्य खतरा नहीं था लेकिन विमानों के लिए दिक्कतें पैदा कर सकता था, इसलिए इसे नष्ट कर दिया गया। राइडर ने कहा, 'ये चीज जमीन पर किसी चीज के लिए कोई सैन्य खतरा नहीं था। लेकिम हमने अपने आकलन में पाया कि ये अन्य उड़ानों के लिए खतरा हो सकता था।'
    उन्होंने आगे कहा, 'हमें यह भी पता नहीं था कि इसकी क्षमता क्या है? हो सकता है कि यह निगरानी कर सकता था। हमारी टीम अब इस ऑब्जेक्ट को एक बार फिर खोजने के लिए काम करेगी।' होमलैंड डिफेंस और हेमिस्फेरिक मामलों की रक्षा सचिव मेलिसा डाल्टन ने कहा, 'पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना के गुब्बारे को हमने पिछले शनिवार को मार गिराया था।' 8 दिनों में यह गुब्बारे को देखे जाने की चौथी घटना है।

    चीन का गुब्बारा मार गिराया गया था

    उन्होंने आगे कहा कि उच्च ऊंचाई वाली वस्तुओं का उपयोग कई कंपनियों, देश और अनुसंधान संगठन रीसर्च से जुड़े कामों में भी करते हैं। ये लगातार तीसरा दिन है जब ऑपरेशन के जरिए उत्तरी अमेरिकी हवाई क्षेत्र में एक अज्ञात वस्तु को मार गिराया गया हो। शुक्रवार को अलास्का हवाई क्षेत्र में एक अज्ञात वस्तु को F-22 ने मार गिराया था। डाल्टन ने कहा, 'चीन का जासूसी गुब्बारा अलग था, क्योंकि हम निश्चित तौर पर जानते थे कि आखिर वह क्या है? हाल ही में जो ऑब्जेक्ट गिराए गए हैं वह कोई सैन्य खतरा तो पैदा नहीं करता, लेकिन उनका मार्ग रक्षा विभाग से जुड़े प्रतिष्ठानों से होकर गुजर रहा था।'

    लटक रहे थे तार

    राइडर ने कहा कि रविवार को जिस ऑब्जेक्ट को गिराया गया है उसे शनिवार को मोंटाना के ऊपर रडार ने देखा था। जिसके कारण शाम को हवाई क्षेत्र कुछ समय के लिए बंद हो गया था। उन्होंने कहा, 'उत्तरी अमेरिकी डिफेंस कमांड ने रविवार को रडार से ट्रैकिंग जारी रखी। इसके उड़ान पाथ और डेटा से पता चला कि यह रक्षा विभाग की संवेदनशीन साइटों के ऊपर से उड़ान भरेगा।' यह 20 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। यह अष्टकोणीय था जिसमें से तार लगट रहे थे।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
     07 August 2026
    ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
     07 August 2026
    बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
     07 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
     05 August 2026
    नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
     05 August 2026
    कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
     05 August 2026
    इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
     05 August 2026
    वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
    Advt.