अमेरिकी कोर्ट बोली- दोषी के खिलाफ सबूत नहीं, मुआवजे में मिल सकते हैं 1.46 करोड़

Updated on 21-12-2023 01:50 PM

साल-1974, जगह- ओक्लाहोमा, दो चोर शराब की दुकान में घुसते हैं। गोलियां चलाते हैं और चोरी करके निकल जाते हैं। गोलीबारी में कैरोलिन सू रोजर्स नाम का शख्स मारा जाता है। हत्या के शक में पुलिस 4 संदिग्धों- ग्लिन सिमंस, डॉन रॉबर्ट्स, लियोनार्ड पैटरसन और डेलबर्ट पैटरसन को पकड़ती है।

एक महिला चश्मदीद (जो गोलीबारी में घायल होती है) की गवाही के बाद ग्लिन सिमंस और डॉन रॉबर्ट्स को हिरासत में लिया जाता है। दोनों पर केस चलता है और ओक्लाहोमा कोर्ट दोनों को फांसी की सजा सुनाती है।

फांसी की सजा पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले को ध्यान में रखते हुए 1975 में ग्लिन और रॉबर्ट्स की सजा उम्रकैद में बदल दी जाती है। 2008 में रॉबर्ट्स को पैरोल पर रिहा कर दिया जाता है, लेकिन ग्लिन सिमंस कैद में रहते हैं।

इस पूरे मामले के 48 साल बाद अब ओक्लाहोमा कोर्ट ने ग्लिन सिमंस को बाइज्जत बरी कर दिया है।

ठोस सबूत नहीं इसलिए बरी किया
न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक सिमंस को जुलाई 2003 में जेल से रिहा कर दिया गया था। 18 दिसंबर 2003 को कोर्ट ने कहा कि सबूतों की कमी के चलते सिमंस को बरी करने का फैसला लिया गया है।

BBC के मुताबिक कोर्ट ने कहा- जो सबूत पेश किए गए वो किसी व्यक्ति को सजा देने के लिए पर्याप्त नहीं थे। बिना किसी ठोस सबूत के सजा दी गई। जिस महिला की गवाही पर सजा हुई उस महिला के सिर पर चोट आई थी। वो बेहोशी की हालत में पुलिस को मिली थी। इसलिए कोर्ट ने माना है कि जिस अपराध के लिए सिमंस को दोषी ठहराया गया, सजा सुनाई गई और कैद किया गया, वह अपराध सिमंस ने किया ही नहीं।

सरकारी वकीलों ने डिफेंस लॉयर को सभी सबूत नहीं दिए
BBC के मुताबिक सरकारी वकीलों ने सिमंस के वकीलों को कई सबूत नहीं दिए थे। इन सबूतों के जरिए सिमंस की बेगुनाही साबित हो सकती थी। दरअसल, महिला चश्मदीद ने पुलिस लाइन-अप के दौरान सिमंस और रॉबर्ट्स के अलावा गोलीबारी करने वाले कई और संदिग्धों की पहचान की थी। यह जानकारी सिमंस को डिफेंड कर रहे वकीलों से छुपाई गई। पुलिस ने भी सिर्फ सिमंस और रॉबर्ट्स को ही हिरासत में लिया और दोषी मान लिया, जिसके बाद केस शुरू हो गया।

मुआवजा दिया जाएगा
कानून के मुताबिक गलत आरोप में सजा काटने वाले व्यक्ति को मुआवजा दिया जाता है। ओक्लाहोमा में गलत आरोप में सजा काटने वाले लोगों को 1.46 करोड़ रुपए तक का मुआवजा दिया जाता है। सिमंस के वकीलों का कहना है कि सिमंस जरूरत से ज्यादा समय तक जेल में रह चुके हैं, हम उन्हें पूरा मुआवजा दिलाने की कोशिश करेंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.