अमेरिकी डिफेंस मिनिस्टर की हालत गंभीर : क्रिटिकल केयर यूनिट में एडमिट

Updated on 13-02-2024 02:32 PM

अमेरिकी डिफेंस मिनिस्टर लॉयड ऑस्टिन की तबीयत फिर खराब हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- ऑस्टिन को सोमवार तड़के वॉल्टर रीड मिलिट्री हॉस्पिटल की क्रिटिकल केयर यूनिट में एडमिट कराया गया है।

दिसंबर 2023 में उनकी प्रोस्टेट कैंसर सर्जरी हुई थी। इसके बाद वो बिना मंजूरी के कई दिन छुट्टी पर रहे थे। मीडिया में काफी बवाल हुआ। अपोजिशन ने इस्तीफा मांगा, लेकिन पिछले हफ्ते प्रेसिडेंट बाइडेन और संसद से लिखित माफी मांगने के बाद उन्हें राहत मिल गई थी।

इस बार स्टाफ ने दी जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक- ऑस्टिन के सिक्योरिटी स्टाफ ने उनकी हालत बिगड़ने की जानकारी सबसे पहले वॉल्टर रीड हॉस्पिटल को दी। इसके बाद उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां उनकी हालत देखते हुए क्रिटिकल केयर यूनिट में एडमिट किया गया। मिलिट्री हॉस्पिटल ने ऑस्टिन के एडमिट होने की पुष्टि की, लेकिन इससे ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया।

बताया जाता है कि उन्हें यूरिनरी ब्लैडर में इन्फेक्शन हो गया है और प्रोस्टेट कैंसर सर्जरी के बाद भी खुद को अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। ‘फॉक्स न्यूज’ ने डॉक्टर्स के हवाले से बताया- ऑस्टिन की सेहत पर करीबी नजर रखी जा रही है। अभी ये नहीं कहा जा सकता कि वो कब तक हॉस्पिटल में रहेंगे। उनके कई टेस्ट किए गए हैं।

पिछली बार की गलती को सुधारते हुए इस बार ऑस्टिन के पावर्स डिप्टी डिफेंस सेक्रेटरी कैथलीन हिक्स को ट्रांसफर कर दिए गए हैं। हिक्स के खिलाफ भी हाल ही में लापरवाही के आरोप में जांच पूरी हुई है।

मंगलवार को यूक्रेन जाना था

शेड्यूल के मुताबिक- ऑस्टिन को मंगलवार 13 फरवरी को यूक्रेन जाना था। यहां नाटो के डिफेंस कॉन्टेक्ट ग्रुप की मीटिंग है। इस मीटिंग में नाटो देशों के सभी डिफेंस मिनिस्टर शामिल होने वाले हैं। यूक्रेन और रूस की जंग को 24 फरवरी को दो साल पूरे हो रहे हैं। इस लिहाज से भी यह मीटिंग अहम है।

ऑस्टिन की हालत के बारे में आम जनता को मीडिया के जरिए बताया गया। इसके अलावा कांग्रेस और प्रेसिडेंट बाइडेन को भी लिखित में जानकारी दी गई है। पिछली बार हुए विवाद के बाद यह कदम उठाए गए हैं।

दो महीने से बीमार हैं ऑस्टिन

ऑस्टिन 21 दिसंबर 2023 के बाद पहली बार मिनिस्ट्री पहुंचे थे। इस दौरान उनकी प्रोस्टेट कैंसर की सर्जरी हुई। वो दो बार हॉस्पिटल में एडमिट हुए। एक वक्त तो ऐसा आया जब करीब 6 दिन तक प्रेसिडेंट और संसद समेत उनके स्टाफ तक को जानकारी नहीं थी कि ऑस्टिन कहां हैं।

प्रेसिडेंट जो बाइडेन और व्हाइट हाउस से इस बारे में सफाई मांगी गई। रिपब्लिकन पार्टी और यहां तक कि जो बाइडेन की डेमोक्रेट पार्टी के कई सदस्यों ने ऑस्टिन को बर्खास्त करने की मांग की, लेकिन बाइडेन ने कोई एक्शन नहीं लिया और इस तरह उनकी कुर्सी बच गई।

29 जनवरी को ऑस्टिन ने नाटो सेक्रेटरी जनरल जेन्स स्टोलनबर्ग से मुलाकात की थी। इसके बाद कहा- देश और दुनिया के लिए यह वक्त बेहद अहम है। मैं पेंटागन में वापसी से खुश हूं। हालांकि, सर्जरी के बाद अब भी रिकवर कर रहा हूं। हालांकि, अब वो फिर हॉस्पिटल में हैं।

दिसंबर 2023 में सर्जरी कराई

ऑस्टिन 22 दिसंबर 2023 को प्रोस्टेट कैंसर की सर्जरी के लिए हॉस्पिटल में एडमिट हुए थे। हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद 1 जनवरी 2024 को उनकी हालत फिर गंभीर हुई और फिर हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा। 6 दिन अमेरिका में कोई डिफेंस मिनिस्टर ही नहीं था।

जब सवाल उठे तो अमेरिकी रक्षा मंत्रालय यानी पेंटागन ने भी इन खबरों की पुष्टि कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक- बाइडेन इस मामले के सामने आने के बाद भारी दबाव में थे। डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी रिपब्लिकन पार्टी के अलावा खुद बाइडेन एडमिनिस्ट्रेशन के कई लोग मांग करने लगे कि इस गैर जिम्मेदाराना रवैये के चलते ऑस्टिन को फौरन बर्खास्त किया जाना चाहिए।

नावी साल में ऑस्टिन से जुड़ा विवाद काफी गंभीर था। उनके रवैये की वजह से डेमोक्रेट पार्टी दबाव में आ गई और डैमेज कंट्रोल की कोशिश करने लगी। किसी तरह मामला दबाने की कोशिश होने लगी।

पेंटागन के प्रवक्ता ने पैट्रिक रायडर कहा- 22 दिसंबर 2023 को डिफेंस मिनिस्टर को मिलिट्री हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इसकी वजह से वो काम नहीं कर सके। उनकी बीमारी की जानकारी स्टाफ समेत किसी को नहीं थी। इसके बाद उन्हें 1 जनवरी 2024 को फिर काफी तकलीफ हुई और फिर वो एडमिट हुए। प्रेसिडेंट को यह मामला 9 जनवरी को तफ्सील से बताया गया है।
पेंटागन की तरफ से बयान तब आया, जब कुछ घंटे पहले ऑस्टिन की सर्जरी करने वाले डॉक्टर्स ने मीडिया को इस मामले की जानकारी दे दी।

बाइडेन भी जश्न मना रहे थे

अब साफ हो चुका है कि अमेरिका में 1 जनवरी 2024 की सुबह से 5 जनवरी की रात तक कोई रक्षा मंत्री नहीं था। ऑस्टिन की डिप्टी कैथलीन हिक्स प्यूर्टो रिको में नया साल मना रहीं थीं। प्रेसिडेंट भी छुट्टी पर थे। इससे भी बड़ी बात ये कि किसी को इस बारे में जानकारी तक नहीं थी। ट्रम्प ने तो बाइडेन से फौरन ऑस्टिन को बर्खास्त करने की मांग की थी।

व्हाइट हाउस ने सफाई में कहा था- ऑस्टिन हॉस्पिटल से ही काम कर रहे थे। उनकी रिकवरी स्लो रही। ऑस्टिन की चीफ ऑफ स्टाफ कैली मेगास्मन ने कहा- हम यह जांच कर रहे हैं कि डिप्टी डिफेंस मिनिस्टर को इस बारे में जानकारी क्यों नहीं दी गई थी। हालांकि, पेंटागन खुद कैली की जांच कर रहा है, क्योंकि ऑस्टिन का चार्ज किसी और को देने का नोटिफिकेशन जारी करने की जिम्मेदारी उन्हीं की थी।

पेंटागन प्रवक्ता ने कहा- इस तरह के हालात आगे कभी न हों, इसके लिए नियमों में बदलाव किए जा रहे हैं। पेंटागन बाकी डिपार्टमेंट की तरह अमेरिकी नागरिकों के प्रति जवाबदेह है। संसद और मीडिया को इस तरह के मामलों की जानकारी होनी चाहिए।

कई अमेरिकी सांसदों ने प्रेसिडेंट बाइडेन को लेटर लिखकर इस मामले पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी। इन्होंने कहा- ऑस्टिन और पेंटागन ने अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी को खतरे में डाल दिया था। वो बिना बताए और चार्ज ट्रांसफर किए किसी भी तरह की छुट्टी कैसे ले सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.