12.47 करोड़ रुपए के लिए मां की हत्या की थी, शव बैग में छिपाया था अमेरिकी महिला को 26 साल की सजा

Updated on 19-01-2024 01:26 PM

अमेरिका की एक कोर्ट ने मां की हत्या करने वाली महिला को 26 साल जेल की सजा सुनाई है। हीदर मैक ने 2014 में इंडोनेशिया के बाली में बॉयफ्रेंड टॉमी शेफर के साथ मिलकर अपनी मां का कत्ल कर दिया था। पुलिस को मां का शव सूटकेस में मिला था।

पुलिस के मुताबिक हीदर ने अपनी मां को फंड से मिलने वाले पैसों के लिए मारा। मां की मौत के बाद उसे करीब 12.47 करोड़ रुपए मिलने वाले थे।

दूसरी बार जेल की सजा हुई
हीदर को दूसरी बार जेल की सजा हुई है। इसके पहले 2015 में उसे इंडोनेशिया की कोर्ट ने 10 की सजा सुनाई थी। हालांकि 2021 में उसे अमेरिका प्रत्यापित कर दिया गया। अमेरिका आने के बाद उसे विदेशी जमीन पर अमेरिकी नागरिक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। कोर्ट में केस चला। इस बीच वो शिकागो की जेल में बंद रही।

सिर्फ 23 साल जेल में रहेगी हीदर
18 जनवरी को कोर्ट ने हीदर को 26 साल की सजा सुनाई। उसका बॉयफ्रेंड अब भी इंडोनेशिया की जेल में सजा काट रहा है। जज ने कहा- हीदर 2021 से ही जेल में बंद है। 26 में से 3 साल वो जेल में काट चुकी है इसलिए अगले 23 साल ही जेल में सजा काटेगी।

2014 में छुट्टियां मनाने बाली गई थीं मां-बेटी
हीदर शिकागो में अपनी मां के साथ रहती थी। 2014 में वो मां के साथ छुट्टियां मनाने इंडोनेशिया के बाली गई थी। दोनों एक होटल में रुके थे। तब हीदर की उम्र 18 साल थी। वो प्रेगनेंट भी थी। उसने अपने बॉयफ्रेंड टॉमी शेफर को भी बाली बुला लिया था। सही समय देखकर दोनों ने मां- शीला वॉन विसे-मैक की हत्या कर दी।

सिर पर भारी बाउल से हमला किया था
हीदर ने अपनी मां का मुंह तैलिये ये ढक दिया था। वहीं उसके बॉयफ्रेंड ने होटल के कमरे में रखे एक भारी बाउल से मां के सिर पर वार कर दिया था। शीला वॉन विसे-मैक की मौत होने के बाद दोनों आरोपियों ने उनका शव सूटकेस में भरा और होटल से चेक आउट कर दिया।

चेक आउट करने के बाद दोनों एक कैब में बैठे और दूसरे होटल में रहने चले गए। सूटकेस कैब में ही छोड़ दिया। कैब ड्राइवर ने पुलिस को जानकारी दी। छानबीन के बाद पता चला की बैग में शव है। कुछ समय बाद ही पुलिस ने हीदर और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया। उन पर केस चला और 2015 में हीदर को 10 साल और उसके बॉयफ्रेंड को 18 साल की सजा हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.