अमेरिका का डेमोक्रेसी समिट कल, लोकतांत्रित देशों को एक मंच पर जुटा चीन-रूस को चिढ़ाएंगे बाइडेन

Updated on 28-03-2023 07:38 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका में मंगलवार से डेमोक्रेसी समिट की शुरुआत हो रही है। इसमें भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस जैसे देशों के शीर्ष नेताओं के हिस्सा लेने की उम्मीद है। इस सम्मेलन को पहली बार 2021 में आयोजित किया गया था। पहले सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दुनियाभर में लोकतंत्र में आ रही गिरावट को लेकर चिंता जताई थी। तीन दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए इस साल 121 नेताओं और नागरिक संगठनों को आमंत्रित किया गया है। यह 2021 की तुलना में आठ अधिक हैं। इस बार का डेमोक्रेसी समिट भी वर्चुअली ही आयोजित किया जा रहा है। जिसमें सभी देशों के नेता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लेंगे।

अमेरिका ने सम्मेलन पर क्या कहा


अमेरिका के मानवाधिकार इनिशिएटिव के डायरेक्टर मार्टी फ्लैक्स ने कहा यह समिट लोकतंत्र के लिए पैदा हुए खतरे के बीच हो रहा है। रणनीतिक और अंतरराष्ट्रीय अध्ययन केंद्रों में इसे महत्वपूर्ण मुद्दे के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन के दौरान नागरिक समाज के प्रतिनिधियों को निगरानी तकनीक सहित लोकतंत्र की कई चुनौतियों पर चर्चा के लिए साथ आएंगे। उन्होंने बताया कि अमेरिका इन चुनौतियों को बड़े खतरे के तौर पर देखता है। ऐसे में सभी लोकतांत्रिक देशों का एक मंच पर आना आवश्यक है।

वोलोडिमिर जेलेंस्की देंगे उद्घाटन भाषण


मंगलवार को डेमोक्रेसी समिट का उद्घाटन यूक्रेन में शांति पर राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से उद्बोधन से शुरू होगा। पहले शिखर सम्मेलन में भी जेलेंस्की शामिल हुए थे, लेकिन तब उनका देश युद्ध का सामना नहीं कर रहा था। ऐसे में उनकी उपस्थिति रूस के साथ अच्छे संबंध रखने वाले कुछ देशों के लिए अच्छा अनुभव नहीं होने वाला है। अपने संबोधन के दौरान जेलेंस्की रूस पर निशाना साध सकते हैं।

अपने ही वादे से पीछे हट रहे बाइडेन


बाइडेन ने पहले शिखर सम्मेलन के दौरान दुनियाभर के गैर लोकतांत्रिक देशों से दूरी बनाने और निरंकुश नेताओं को अलग-थलग करने का वादा किया था। लेकिन, बाद में बाइडेन अपने वादे से मुकर गए और दुनिया के लगभग हर एक निरंकुश कहे जाने वाले नेता से मुलाकात की। बाइडेन पिछले साल सऊदी अरब में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान से मिले थे। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ भी दो बार बैठकें की थी। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भी जो बाइडेन शिखर सम्मेलन कर चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.