राहुल गांधी के लंदन लेक्‍चर पर विवाद के बीच बहरीन से आया BJD सांसद का वीडियो, जमकर हो रही तारीफ

Updated on 16-03-2023 08:24 PM
मनामा: भारत के सांसद सस्मित पात्रा इस समय बहरीन में आयोजित 146वीं इंटर-पार्लियामेंट्री यूनियन (IPU) में हिस्‍सा लेने के लिए राजधानी मनामा में मौजूद हैं। बुधवार को सस्मित जब इस सभा को संबोधित कर रहे थे तो उन्‍होंने दुनिया को बताया कि किस तरह से भारत ने कोविड-19 के समय हर देश की मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया। सस्मित ने कहा कि भारत ने 99 देशों और संयुक्‍त राष्‍ट्र (UN) से जुड़ी इकाईयों को कोविड वैक्‍सीन मुहैया कराई। उनका यह वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उनकी काफी सराहना कर रहे हैं।
कैसे भारत ने की मदद
यह वीडियो ऐसे समय में आया है जब देश में कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी की उनके लंदन लेक्‍चर की वजह से जमकर निंदा हो रही है। यह वीडियो सामने आने के बाद लोग सस्मित की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इससे पहले सस्मित ने पाकिस्‍तान पर जिस तरह से हमला बोला था, वह भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है। सस्मित ने कहा कि भारत ने कोविड-19 के दौरान 291 मिलियन मेक-इन-इंडिया खुराक 99 देशों को भेजी।
कौन हैं सांसद सस्मित पात्रा
सस्मित ने कहा कि आज भारत आगे बढ़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि भारत 'सबका साथ, सबका विकास' सिद्धांत पर आगे बढ़ रहा है। उन्‍होंने कहा कि भारत वसुधैव कुटुम्‍बकम में यकीन करता है और पूरी दुनिया को अपना एक परिवार करार देता है। सस्मित यह बताना भी नहीं भूले भारत दुनिया का वह देश है जिसका लोकतंत्र सबसे बड़ा है।

उन्‍होंने कहा कि भारत हमेशा शांति में यकीन रखता है और इसने कभी किसी पर भी हमला नहीं किया है। सस्मित की मानें तो भारत ने महात्‍मा गांधी के अहिंसा के सिद्धांत पर यकीन किया और इस वजह से शांति के सिद्धांत को आगे बढ़ाता आया है। सस्मित भारत के ओडिशा राज्‍य से आते हैं और बीजू जनता दल (BJD) पार्टी के राज्‍यसभा सांसद हैं।
पाकिस्‍तान आतंकियों का एक्‍सपोर्टर
सस्मित ने एक ही दिन पहले पाकिस्‍तान पर भी हमला बोला था। उन्‍होंने कश्‍मीर मसले पर पाकिस्‍तान को लताड़ लगाई थी। सस्मित ने कहा था कि पड़ोसी देश अपनी आदतनुसार हर बार कश्‍मीर का जिक्र करता है। उन्‍होंने इस मुल्‍क को आतंकवादियों का निर्यातक देश कहा था और कहा था कि जम्‍मू कश्‍मीर पर उसकी कोई सोच नहीं है। पात्रा ने कहा था कि यह काफी दुभार्ग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान ने इस मंच से भी जम्‍मू कश्‍मीर का ही राग अलापा है।

जम्‍मू कश्‍मीर अभिन्‍न अंग
उन्‍होंने कहा था कि एक बार फिर उसने साबित कर दिया है कि ऐसे मंच का प्रयोग वह हमेशा गलत मकसद के लिए करता है। सस्मित ने पाकिस्‍तान को संदेश देते हुए कहा था कि जम्‍मू कश्‍मीर, भारत का अभिन्न अंग है और हमेशा रहेगा। ऐसे में किसी भी देश की तरफ से कही गई कोई भी बात और प्रोपेगैंडा कभी काम नहीं आएगा। पूरी दुनिया इस सच को इनकार नहीं कर सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 05 August 2026
नई दिल्ली/रियाद: यमन के पास लाल सागर में भारतीय झंडे वाले एक व्यापारिक जहाज को मिसाइल या रॉकेट जैसे किसी प्रोजेक्टाइल से हमला कर डूबो दिया गया। इस जहाज का…
 05 August 2026
कीव: यूक्रेन ने रूस पर युद्ध अपराध का आरोप लगाया है। यह आरोप यूक्रेनी शहर खेरसॉन में एक ड्रोन से सब्जी बेचने वाले का पीछा करने और उसे घायल करने…
 05 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने एक बार फिर कश्मीर पर पुरानी बातों को दोहराया है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बयान जारी करते हुए कहा है कि वह कश्मीर के लोगों के…
 05 August 2026
वॉशिंगटन: भारत सरकार के फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) एक्ट (FCRA) में बदलाव के प्रस्ताव की अमेरिकी कांग्रेसमैन राइली मूर ने आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ये सीधे-सीधे ईसाईयों को निशाना…
Advt.