अफेयर की चर्चा के बीच अगस्त्य नंदा-नव्या नवेली के घर पहुंची सुहाना खान, तस्वीरें देख लोगों ने की शादी की बात

Updated on 10-05-2024 01:08 PM
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने कुछ दिन पहले एक पोस्ट किया था और उसमें 'ब्रेकअप' की बात कही थी और इस पर श्वेता नंदा ने रिएक्ट भी किया था। हालांकि ये एक विज्ञापन से संबंधित था लेकिन लोगों को लगा कि उन्होंने अगस्त्य नंदा संग रिश्ता खत्म कर लिया है। इन सबके बीच वह अमिताभ बच्चन के नाती के घर पर गईं और पपाराजी ने उन्हें कैमरे में कैद कर लिया।

दरअसल, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान का नाम जया बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा से जुड़ रहा है। दोनों ने जोया अख्तर की मूवी 'द आर्चीज' से डेब्यू किया था। और इसके बाद से ही दोनों के रिश्ते के बारे में तरह-तरह की खबरें आने लगीं। रिपोर्ट्स में दावा किया जाने लगा कि ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी इस पर रिएक्ट नहीं किया। न कंफर्म किया और न इससे मना किया।

सुहाना खान और अगस्त्य नंदा की डिनर डेट

अब बीती रात 9 मई को दोनों फिर से साथ में दिखाई दिए। इन्हें साथ में अगस्त्य नंदा के घर के बाहर स्पॉट किया गया था। सुहाना और अगस्त्य के अलावा, जोया अख्तर और नव्या नवेली नंदा भी मौजूद थीं। सुहाना खुद को पैप्स से छिपाने की कोशिश कर रही थीं लेकिन वह कैप्चर हो गईं। कार से उतरते ही वह सीधे घर के अंदर चली गईं। वहीं, अगस्त्य कैजुएल लुक में साफ-साफ कैमरे में कैद हो गए।

सुहाना खान और अगस्त्य नंदा की फिल्में

अब इनके वीडियोज-फोटोज को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट किया। एक यूजर ने लिखा, 'ये अब तक की सबसे बड़ी शादी होगी। बच्चन और खान परिवार साथ होगा।' वहीं, बाकियों ने भी रेड हार्ट इमोजी और फायर इमोजी से इनकी जोड़ी पर प्यार लुटाया। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह शाहरुख खान के साथ सुजॉय घोष की फिल्म 'किंग' में नजर आएंगी। वहीं, अगस्त्य फिल्म 'इक्कीस' में दिखाई देंगे। इसे श्रीराम राघवन डायरेक्ट कर रहे हैं। ये एक बायोग्राफी मूवी है, जिसमें धर्मेंद्र भी होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
हॉलीवुड में कई ऐसे टॉप स्टार्स हैं जिन्होंने भले विदेशी फिल्मों में बड़ा नाम कमाया हो, लेकिन वे पले-बढ़े भारत में हैं। इनमें से कई स्टार्स के पूर्वजों का भारत…
 07 August 2026
रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। हालांकि, बहुत कम लोग जानते हैं कि एक दौर ऐसा भी था,…
 07 August 2026
मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का आगाज कर दिया है। एक एपिसोड में कंटेस्टेंट के साथ मजेदार बातचीत में एक्टर ने अपने भोजपुरी सिनेमा में…
 07 August 2026
समय रैना ने कई बार अपने परिवार द्वारा झेले गए कश्मीर में झेले गए पलायन और क्रूरता के दर्द को बयां किया है। अब एक बार फिर इसी की चर्चा…
 07 August 2026
करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर की करीब 30,000 करोड़ रुपये ($3.5 से $4 बिलियन) की संपत्ति और आरके फैमिली ट्रस्ट को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद…
 07 August 2026
सैफ अली खान की छोटी और सोहा अली खान की बड़ी बहन सबा पटौदी के नाम से तो आप वाकिफ होंगे। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी की दूसरी…
 05 August 2026
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
 05 August 2026
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्‍मों के लिए प्‍लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्‍वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
 05 August 2026
आर माधवन ने कोरोना के दौरान बेटे के करियर के लिए दुबई शिफ्ट होने का फैसला लिया। इसके पीछे की वजह उनके बेटे वेदांत की स्विमिंग ट्रेनिंग थी। एक्टर ने…
Advt.