आजकल काउंटी क्रिकेट में व्यस्त हैं आमिर

Updated on 07-05-2022 10:14 PM

लंदन पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने कहा है कि अभी टेस्ट क्रिकेट में वापसी पर वह कुछ नहीं कह सकते। आमिर ने कहा कि अभी इस बारे में बात करने का सही समय नहीं है क्योंकि काउंटी क्रिकेट में व्यस्त हैं। आमिर अभी इंग्लैंड में ग्लॉस्टरशायर काउंटी क्रिकेट क्लब की ओर से खेल रहे हैं और इस सिलसिले को जारी रखना चाहते हैं।

आमिर ने अब तक तीन विकेट लिए हैं। इस गेंदबाज ने कहा, ‘मैं तीन साल बाद खेल रहा हूं इसलिए एक तेज गेंदबाज के तौर पर यह आसान नहीं होता है। मैंने पिछले चार वर्षों में कोई प्रथम श्रेणी क्रिकेट नहीं खेला है पर मैं पहले गेम के बाद बेहतर हो रहा हूं और लड़कों की सहायता करने और उनके लिए अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास कर रहा हूं। एक गेंदबाज़ के रूप में अच्छी गेंदबाजी करना और सामने से नेतृत्व करना मेरा काम है।' आमिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे पर उन्हें स्पॉट फिक्सिंग के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया।

इसके कारण आमिर को पांच साल तक खेल से दूर रहना पड़ा। इसके बाद जब वह लौटे तो वह पूरी तरह से अलग गेंदबाज के तौर पर सामने आये। वह एक ऐसे गेंदबाज बन गए थे जिन्होंने गेंद की लाइन और लंबाई पर ध्यान केंद्रित करते हुए काफी बढ़िया गेंदबाजी की। आमिर ने टीम प्रबंधन से नाराजगी के बाद 28 साल की उम्र में ही पाक क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने 36 टेस्ट में 119 विकेट जबकि 61 एकदिवसीय मैचों में 81 विकेट और 50 टी20 मैचों में 59 विकेट लिए हैं। संन्यास के बाद से ही वह दुनिया भर की टी20 लीग में खेल रहे हैं।

आमिर ने कहा, 'पीएसएल में साइड स्ट्रेन की इंजरी से उबरने के बाद मैं प्रशिक्षण ले रहा था और बहुत अच्छा महसूस कर रहा था। इसके बाद मैंने सोचा कि क्यों लाल गेंद क्रिकेट में खुद को मौका दिया जाए। मुझे लगता है कि मैं अब बेहतर हो रहा हूं और सही रास्ते पर हूं और खेल का आनंद ले रहा हू। भविष्य में मेरा इराद सीपीएल सहित अन्य लीग मुकाबलों में खेलना है।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.