अमिताभ बच्चन ने गलती से शेयर किया ऐसा वीडियो, मांगनी पड़ गई माफी! भूल सुधारते हुए फैंस के आगे जोड़े हाथ
Updated on
30-07-2024 02:27 PM
सदी के महानायक और मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह ट्विटर हो या फिर इंस्टाग्राम, सभी पर पोस्ट शेयर करते हैं। लेकिन कई बार गलत पोस्ट कर देते हैं तो वह माफी भी मांगते हैं। जैसे अब उन्होंने किया है उन्होंने एक बार फिर से हाथ जोड़कर माफी मांगी है। क्योंकि उन्होंने जो वीडियो शेयर किया, उस पर फिल्म का नाम गलत लिख दिया था।
अमिताभ बच्चन ने एक ही वीडियो दो बार शेयर किया था। पहली बार जब शेयर किया तो उसमें कैप्शन लिखा, 'काम के लिए अभी भी भाग रहा हूं।' वहीं, दूसरे वीडियो में उन्होंने लिखा, 'अग्निपथ से अबतक भाग ही रहे हैं। काम के लिए अग्निपथ से लेकर अब तक भाग रहा हूं।' इस पर कई लोगों ने कमेटं किया था। क्लिप में एक उनकी फिल्म का सीन था, जिसमें वह दौड़ रहे थे। और उसके बाद वह अपने गार्डन एरिया में भागते दिख रहे हैं, जिसे अभिषेक बच्चन ने कैप्चर किया था।
अमिताभ बच्चन ने इसलिए मांफी फैंस से माफी
अब इस वीडियो के कैप्शन में उन्होंने फिल्म अग्निपथ का जिक्र किया। लेकिन अब इसी के लिए माफी मांगी। क्योंकि ये सीन अग्निपथ का नहीं, बल्कि अकेला का है। जिसमें वह अमृता सिंह के साथ नजर आए थे। इंस्टाग्राम स्टोरी में उन्होंने लिखा, 'माफी मागंता हूं। जो भागने वाला वीडियो मैं मैंने शेयर किया था और कहा था कि वह अग्निपथ का है। वह गलत था। क्योंकि वह सीन फिल्म अकेला का है। शुभचिंतकों का शुक्रिया।'
अमिताभ ने दिखाया कैसे शूटिंग की
अमिताभ बच्चन ने एक और पोस्ट किया है, जो कि उनकी फिल्म Kalki 2898 AD की शूटिंग के दौरान का है। जब उनके और प्रभास के बीच फाइट सीन शूट हो रहा था। जिसमें दिखाया है कि कैसे उसे क्रोमा पर एक स्टूडियो में फिल्माया गया था। वह हवा में लटके हुए नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट पर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। फिल्म में उनके काम की सराहना कर रहा है।
बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले निलय मिताश पेशे से अभिनेता हैं, कहानियां भी लिखते हैं... और डिग्री के हिसाब से इंजीनियर भी हैं। साल 2010 में उन्होंने मणिपाल इंस्टीट्यूट…
किशोर कुमार कितने हरफनमौला थे, यह बताने की जरूरत नहीं है। चाहे फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग हो, भजन गाना हो, गजल या फिर कव्वाली, उनका अंदाज सबसे जुदा होता…
एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर पर निशाना साधा है और उनसे लोगों से माफी मांगने के लिए कहा है। मामला नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रणबीर कपूर की कास्टिंग…
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ हाल ही शूटिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई है। बताया जा रहा है कि रश्मिका एक डांस सीक्वेंस…